FeaturedUttarakhand News

राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

मसूरी। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी ने शहीद स्थल झूला घर पर शहीदों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई व मिष्ठान वितरित किया।
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड के शहीद अमर रहे के नारे लगाए और एक दूसरे को मिठाई खिला कर राज्य स्थापना दिवस की बधाइयां दी।

इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार और संस्कृति विभाग द्वारा हर वर्ष शहीद स्थल पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते थे लेकिन इस बार राज्य स्थापना दिवस में अहम भूमिका निभाने वाले मसूरी के शहीदो को भुला दिया गया है। इसकी कांग्रेस पार्टी घोर निन्दा करती है।इस मौके पर पूर्व छावनी परिषद उपाध्यक्ष महेश चंद्र ने कहा कि राज्य के गठन में मसूरी के 6 लोगों ने शहादतें दी और सैकड़ो लोग घायल हुए लेकिन आज उन शहीदों को भुलाया जा रहा है। इस मौके पर मेघ सिंह कंडारी, राजीव अग्रवाल, युवा कांग्रेस के पूर्व मसूरी विधानसभा अध्यक्ष वसीम खान, नफीस अहमद, महिमांनंद, सोनी खरोला, एजाज अहमद, आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी शहीद स्थल पर जाकर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की व शहीदों को याद किया। इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल के पूर्व अध्यक्ष मोहन पेटवाल, उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल, महामंत्री कुशाल राणा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button