FeaturedUttarakhand News

सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल में संगीत शिक्षक मृत पाए गए इलम सिंह चौहान

मंगलवार को सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल के संगीत शिक्षक अपने कमरे में मृत पाए गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना सेलाकुई पुलिस मौके पर पहुँची।

जानकारी के अनुसार, विद्यालय प्रशासन ने बताया कि संगीत शिक्षक जोरावर जरियाद बक्शी नॉनग्रम (35 वर्ष) पुत्र कैथरीन मैरिल नन्ग्राम, निवासी जिला खासी हिल्स (मेघालय), सुबह से अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोल रहे थे। दरवाजा खटखटाने पर कोई उत्तर नहीं मिलने पर स्कूल प्रशासन ने रोशनदान के जरिए अंदर झाँका तो शिक्षक बेहोश मिले।

सूचना पर पहुँची पुलिस टीम के आने से पहले ही प्रशासन ने दरवाजा खोल लिया था। शिक्षक को तत्काल ग्राफिक एरा अस्पताल की एंबुलेंस से चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

फील्ड यूनिट टीम द्वारा मौके से साक्ष्य संकलित किए गए हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button