FeaturedUttarakhand News

क्रिसमस केक मिक्सिंग कार्यक्रम में पर्यटकों व स्थानीय नागरिको ने प्रतिभाग किया।

क्रिसमस केक मिक्सिंग कार्यक्रम में पर्यटकों व स्थानीय नागरिको ने प्रतिभाग किया।

मसूरी।पर्यटन नगरी मसूरी में क्रिसमस और नव वर्ष की तैयारी शुरू हो गई है जिसको लेकर वेलकम होटल सवाय में क्रिसमस पर परोसे जाने वाले विशेष केक को बनाने के लिए केक मिक्सिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें स्थानीय लोगों के साथ ही देश-विदेश के पर्यटकों ने भी भाग लिया व केक मिक्सिंग में प्रतिभाग किया।


वैलकम द होटल सवाय में ब्रिटिश काल से केक मिक्सिंग कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है व इस केक को एक माह बाद क्रिसमस पर बनाया जाता है तब तक यह प्रोसिसिंग में रहता है। इस केक में विभिन्न प्रकार के ड्राईफ्रूट व विभिन्न प्रकार की शराब आदि डाल कर मिक्स किया जाता है। केक मिक्सिंग कार्यक्रम में अंग्रेजी लेखक गणेश सैली भी मौजूद रहे व उन्होंने कहा कि यहां पर विगत सौ साल से भी अधिक समय से केक मिक्सिंग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसका अपना एक इतिहास है। उन्हांेने बताया कि इन दिनो फसल काटकरं अनाज घर आता है जिसमें सारी चीजंे मिक्स की जाती है। यहां पर लिंकन के समय से आयोजित की जा रही है। यह केक क्रिसमस पर परोसा जाता है इसमें एल्कोहल मिलाया जाता है जो खराब नहीं होता व क्रिसमस पर परोसा जाता है। इस मौके पर होटल के जनरल मैनेजर गौतम बाली ने बताया कि केक मिक्सिंग पारंपरिक कार्यक्रम है और इसमें ड्राई फूड और अल्कोहल मिलकर केक को बनाया जाता है। इस होटल में यह 130 सालों से केक मिक्सिंग किया जा रहा है इस मौके पर देश विदेश के पर्यटक भी इस आयोजन का हिस्सा बने हैं। यह क्रिसमस व नये साल की तैयारी के रूप में माना जाता है। व क्रिसमस पर पर्यटकों को परोसा जायेगा होटल स्वामी किशोर कुमार काया ने बताया कि इस कार्यक्रम का पर्यटक जमकर आनंद ले रहे हैं और हर वर्ष यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। होटल ने इस पंरपंरा को अभी तक जीवित रखा है तथा आगे भी आयोजन किया जाता रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button