गोर्खाली महिला हरितालिका तीज उत्सव समिति की प्रेस वार्ता देहरादून आज 22 अगस्त को उत्तराँचल प्रेस क्लब मे गोर्खाली महिला हरितलिका तीज पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया जिसमे संस्था की अध्यक्षा प्रभा शाह व हरितालिका तीज मेले की अध्यक्षा सविता क्षेत्री ने बताया की हरितालिका तीज सम्पूर्ण विश्व मे रहने वाले हिन्दू समाज मे मनाया जाने वाला एक धार्मिक पर्व है
जिसमे सभी महिलाये अपने वैवाहिक जीवन,खुशहाल एवं पति की दीर्घायु, सौभाग्य कल्याण के साथ-साथ परिवार मे सुख-शांति हेतु हिन्दू महिलाओं द्वारा मांगलिक अनुष्ठान के रूप मे मनाया जाने वाला पर्व है।
गोर्खाली महिलाये हरितालिका तीज उत्सव कमेठी इस उत्सव को मेले के रूप मे विगत 19 वर्षो से भव्यरूप से मनाती आ रही हैँ। ओस वर्ष भो गोर्खाली महिला तीज उत्सव कमेटी 24 अगस्त 2025 रविवार को जसवंत सिंह महेंद्र ग्राउंड गढ़ी कैंट में गोरखाली महिला हरितालिका तीज उत्सव मेला 2025 भव्य रूप से आयोजित कर रही है। इस समारोह के मुख्य आकर्षण तीज की क्वीन, तीज प्रिंसेस प्रतियोगिताएं,वृद्ध नारी सम्मान एवं समाज को गौरवान्वित करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान है गोरखाली में इंजन के स्टॉल एवं गोरखाली परिधान गहने एवं अन्य स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। मीडिया प्रभारी देवीन शाही ने अवगत कराया की सांस्कृतिक लोकगीत एवं लोक संगीत तीज पर्व की आत्मा है इसी परंपरा के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यकर्मों द्वारा अपनी संस्कृति परंपरा एवं भाषा को लोक नृत्य के माध्यम से दर्शाने का प्रयास किया है। इस उत्सव मेले से संपूर्ण उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए कलाकार मंच पर अपनी बेमिसाल लोक संस्कृति की सतरंगी छटा बिखेरेंगे। उन्होंने बताया कि इस वर्ष मुख्य आकर्षण होंगे नेपाल से आए हुए कलाकार जैसे अस्मा बन्जाडे ( अंतराष्ट्रीय लोक दोहोरी गायिका) मधु परियार ( अंतराष्ट्रीय लोक दोहोरी गायक) इस मेले में अपनी बेमिसाल रंगारंग प्रस्तुतियां देंगे। उन्होंने बताया कि गांव से आई हुई तीज टोलिया अपनी पारंपरिक वेशभूषा गहनों से सज संवर कर मादल की ताल पर अपनी लोक नृत्य कला की छटा बिखेरंगे. इस मेले में आए हुए अतिथिगण व दर्शकगण स्वादिष्ट गोरखाली व्यंजनों का लुत्फ़ उठाएंगे। प्रेस वार्ता के दौरान तीज कमेटी की अध्यक्षा प्रभा शाह, कार्यक्रम की अध्यक्षा सविता क्षेत्री, संरक्षक सूर्य विक्रम शाही, गोदावरी थापली,उपाध्यक्ष वंदना बिष्ट,सचिव ज्योति काठिया, कोषाध्यक्ष प्रमिला खत्री, सांस्कृतिक सचिव उपासना थापा,मीडिया प्रभारी देवीन शाही,निर्मला थापा,संध्या थापा, सरोज गुरुंग,वंदना ठाकुर,सुनीता क्षेत्री,माया पँवार, पुष्पा क्षेत्री, कविता शाही,विनीता खत्री, विनीता क्षेत्री,मधु खनाल, मधु क्षेत्री,उषा रानी,मधुसूदन शर्मा,बी.के.बराल,बुद्धिमान थापा,पी.एन.शोरभा, मंजू कार्की आदि उपस्थित रहे।