FeaturedUttarakhand News

विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने नये कोतवाल से भेंट कर समस्याओं के समाधान की मांग की।

विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने नये कोतवाल से भेंट कर समस्याओं के समाधान की मांग की।

मसूरी। शहर के विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों के शिष्ठ मंडल ने नये शहर कोतवाल से शंकर सिंह बिष्ट से भंेंटकर शहर की समस्याओं से अवगत कराया। जिस पर उन्होंने समाधान का भरोसा जताया।
हाल ही में मसूरी में तैनात हुए शहर कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट से विभिन्न संगठनों जिसमें व्यापार संघ, टैक्सी कार एसोसिएशन, रैटल टैक्सी स्कूटी एसोसिएशन, इंद्रमणि बडोनी विचार मंच आदि के प्रतिनिधियों ने भेंट की व उनके मसूरी आने पर शॉल भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर उन्हें शहर की समस्याओं से अवगत कराया जिसमें मसूरी में सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था का सुचारू संचालन करना, मसूरी में बढ़ रहे सूखे व अन्य नशे पर अंकुश लगाना, मसूरी में नो पार्किंग जोन में बोर्ड लगाना ताकि पर्यटकों व स्थानीय नागरिकों को असुविधा न हो, मसूरी में लगातार हो रही चोरियों पर अंकुश लगाना व पूर्व में हुई चोरियों का खुलासा करना, साउथ रोड पर एक मार्गीय यातायात व्यवस्था को सुचारू करने हेतु एक होमगार्ड की तैनाती करना, गांधी चौक पर यातायात व्यवस्था व्यवस्थित करना, व सभी संस्थाओं के सहयोग से पूरे शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाने की व्यवस्था करना। इस पर कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट ने भरोसा दिया कि वह इन समस्याओं पर गंभीरता से विचार कर समाधान का प्रयास करेंगे। वहीं उन्होंने पुलिस को सहयोग करने की भी उम्मीद की ताकि शहर की व्यवस्था बेहतर बन सके। इस मौके पर व्यापार संघ अध्यक्ष रजत अग्रवाल, महामंत्री जगजीत कुकरेजा, नागेद्र उनियाल, टैक्सी कार एसोसिएशन के अध्यक्ष हुकम सिंह रावत, महामंत्री सुंदर सिंह पंवार, रैंटल टैक्सी स्कूटी एसोसिएशन के अध्यक्ष भरत कुर्माइं, इंद्रमणि बडोनी विचार मंच अध्यक्ष पूरण जुयाल, व वरिष्ठ नागरिक समिति के अवतार कुकरेजा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button