FeaturedUttarakhand News

राहुल गांधी को राहत मिलने पर कांग्रेस ने मिष्ठान वितरित कर आतिशबाजी की।

राहुल गांधी को राहत मिलने पर कांग्रेस ने मिष्ठान वितरित कर आतिशबाजी की।

मसूरी। शहर कांग्रेस ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को सर्वोच्च न्यायालय से राहत देते हुए सजा पर रोक लगाने पर सर्वोच्च न्यायाल के निर्णय पर खुशी व्यक्त की व शहीद भगत सिंह चौक पर आतिशबाजी व मिष्ठान वितरित कर खुशी मनाई।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दी गई सजा के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय ने दायर याचिका पर निर्णय सुनाते हुए उनकी सजा पर रोक लगा दी है जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह व उल्लास का माहौल बन गया है व इस खुशी को जाहिर करने के लिए शहर कांग्रेस ने शहीद भगत सिंह चौक पर आतिशबाजी की व कांग्रेस के समर्थन में नारेबाजी कर मिष्ठान वितरित किया। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस के उर्जावान नेता राहुल गांधी को जल्दबाजी में एक केस में फंसाया जाता है व दो सजा की सजा दी जाती है जिसके खिलाफ राहुल गांधी ने सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया जिस पर सर्वोच्च न्यायालय ने उन्हें राहत देते हुए सजा पर रोक लगा दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को हमेशा से सर्वोच्च न्यायालय पर भरोसा रहा है व सम्मान करते हैं। कांग्रेस में खुशी की लहर है यह निर्णय लोकतंत्र व संविधान की जीत है। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा उनकी लोकप्रियता से भयभीत रहती है व उनके खिलाफ लगातार साजिश करने का प्रयास करती रहती है लेकिन सर्वोच्च न्यायालय ने भाजपा के मंसूबे पर पानी फेर दिया। भाजपा उनको जितना रोकने की कोशिश करेगी राहुल गांाधी और मजबूत होकर आयेंगे व उनका जनता में सम्मान बढेगा। आगामी लोक सभा चुनाव में भाजपा कितना भी सडयंत्र कर ले कांग्रेस की केंद्र में सरकार बनेगी जनता जानती है कि कांग्रेस ही देश को आगे ले जा सकती है। इस मौके शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता सहित मेघ सिंह कंडारी, युवा कांग्रेस मसूरी विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष वसीम खान, राजीव अग्रवाल, महिमानंद, महेश चंद, नागेद्र उनियाल, रमेश राव, जगपाल गुसांई, सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button