FeaturedUttarakhand News

आप पार्टी के सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर आम आदमी पार्टी ने फुंका केंद्र सरकार का पुतला

सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर आम आदमी पार्टी ने फुंका केंद्र सरकार का पुतला

मोदी सरकार ने तानाशाही की सारी हदें पार की :- आप

देहरादन । आज आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ आर पी रतूड़ी के नेतृत्व में लैंसडाउन चौक पहुंच कर जोरदार नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार का पुतला फुंका ।


इस दौरान पार्टी के उपाध्यक्ष डॉ आरपी रतूड़ी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार करवाकर अपना तानाशाही चेहरा जनता के सामने दिखाया है ।
इस प्रदेश के पूर्व समन्वक जोतसिंह बिष्ट ने कहा की केंद्र सरकार अपनी तानाशाही दिखा रही है और मोदी को डर लग रहा है की 2024 मे सत्ता उनके हाथ से छीन रही है। इस डर से मोदी सरकार आप पार्टी के नेता सांसद को जेल मे डालने का काम कर रही है।
इस अवसर पर प्रवक्ता कमलेश रमन ने कहा भाजपा की राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकार तानाशाही चरम पर है। प्रदेश सरकार महिलाओं के प्रति कोई संवेदना नहीं रखती और ना ही महिलाओं के साथ हो रही घटनाओं पर कोई ठोस कदम उठाती है और पीड़ितों को न्याय दिलाने मे असक्षम दिखाई देती है।
पार्टी उपाध्यक्ष उमा सिसोदिया ने केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा ई डी को आगे कर आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं को एक-एक करके टारगेट की राजनीति करते हुए गिरफ्तार कराया जा रहा है।
इस दौरान पार्टी उपाध्यक्ष आजाद अली ने भी केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए ।
वहीं गढ़वाल मंडल मीडिया प्रभारी रविंद्र सिंह आनंद ने कहा कि देश में इस वक्त जो माहौल है उससे न सिर्फ संविधान बल्कि लोकतंत्र भी खतरे में है।और भारतीय जनता पार्टी8 द्वारा बार-बार आप नेताओं पर योजना बद्ध तरीके से प्रहार किया जा रहे हैं । इस दौरान प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट,उपाध्यक्ष हिम्मत सिंह बिष्ट,प्रदेश संगठन सह समन्वयक डीके पाल प्रदेश सचिव नासिर खान,रिहाना परवीन,सीमा कश्यप विपिन खन्ना,कमलेश रमन, दर्शन डोभाल,श्यामबाबू पांडे, अशोक सेमवाल,शहजाद,सुदेश सैनी ,सुशील सैनी,राजबीरी शर्मा,सुनीता बिष्ट,दीप्ति रावत बिष्ट,सी पी सिंह, इकबाल राव,भजन सिंह, सतीश शर्मा,मुकेश,संध्या चौटाला,यामिनी आले,सरिता गौतम,आयशा खान,इकबाल टकला, राजीव तोमर,वसीम खान आदि मौजूद रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button