FeaturedNirankari NewsUttarakhand News

विश्व पर्यावरण दिवस पर विभिन्न संगठनों ने स्वच्छता अभ्यिान चलाया व वृक्षारोपण किया।

मसूरी। संत निरंकारी व चैरिटेबल फाउंडेशन ने विश्व पर्यावरण दिवस पर कैमल बैक रोड बाबा हरदेव सिंह मार्ग से लाइब्रेरी व वहां से शहीद भगत सिंह चौक तक सफाई अभियान चलाया, वहीं कैमल बैक रोड पर भक्त निवास में बीस पौधों का रोपण भी किया गया।


स्वच्छता अभियान का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने किया। सफाई अभियान मे सेवादारों ने करीबन 5 कुंतल कूड़ा निकाला गया जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा नगर पालिका की दो गाड़ियां सेवा में ली गई व कूडेे को डंपिग जोन ले जाया गया। इस मौके पर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष ओपी उनियाल, निरंकारी मिशन मसूरी जोन के जोनल हरभजन सिंह, व संत निरंकारी मंडल कोऑर्डिनेटर प्रचार विभाग दिल्ली हेमराज शर्मा, क्षेत्र संचालक देहरादून दिलबर सिंह पवार, सेवादल अधिकारी देहरादून संचालक मनजीत सिंह, सेवादल संचालक मसूरी सुमित कंसल, सेवादल हरपाल खत्री, मनमोहन पोपली आदि सहित 400 सेवादल के सदस्य मौजूद रहे। इस मौके पर जनता को जागरूकता करने के लिए नुक्कड नाटक का प्रदर्शन भी किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button