FeaturedUttarakhand News
मसूरी की धड़कन घंटाघर लंबे समय से बंद।


घंटाघर की घंड़ी पर अक्सर लोगों की नजर जाती है व इन दिनों जब घंटे की आवाज नहीं सुनाई दे रही जिससे लोगों को परेशानी महसूस हो रही है, भले ही कोई समय के लिए घंटाघर की घंडियों को नहीं देखता न ही घंटा बजने से किसी को फर्क पड़ता है लेकिन उसकी आवाज लोगों के दिलों में बसी है जिसके कारण स्थानीय लोग घंटाघर की घडी बंद होने से आहत है। स्थानीय लोगों का कहना है कि घंटाघर मसूरी की शान है शहर का हृदय है उसके बंद होने से अजीब सा अहसास होता है वैसे भी बंद घडी हमारे शास्त्रों में शुभ नहीं माना जाता। इस संबध में नगर पालिका अधिशासी अधिकारी राजेश नैथानी ने कहाकि विगत कुछ दिनों से घंटाघर की घंडी खराब है जिसका संज्ञान है व घंड़ी को ठीक करने के लिए कहा गया है जो शीघ्र ही ठीक हो जायेगी।