FeaturedUttarakhand News

लग्जरी कार से शराब तस्करी करने वाले होटल व्यवसायी को पुरोला पुलिस ने किया गिरफ्तार

5 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद।

अवैध नशे तथा मादक द्रव्यों का जड से खात्मा करने के लिये पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी सरिता डोबाल के निर्देशन मे उत्तरकाशी पुलिस लगातार सक्रिय है, चारधाम यात्रा मे व्यस्थता के बीच अवैध व संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस लगातार नजर बनाये हुये है। पुलिस उपाधीक्षक बडकोट, देवेन्द्र सिंह नेगी पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष पुरोला श्री मोहन कठैत के नेतृत्व में पुरोला पुलिस की टीम द्वारा एक सटीक जानकारी जुटाते हुये कल 06.06.2025 को डामटा चैकपोस्ट पर चैकिंग के दौरान सुदर्शन परमार नाम के एक व्यक्ति को वाहन संख्या UK-08AJ-1212 (XUV 500) से शराब की तस्करी करते हुये गिरफ्तार किया गया, जिससे करीब 5 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गयी है। वाहन मौके पर सीज किया गया। व्यक्ति पेशे से होटल व्यवसायी है। बरामदगी में हे0का0 अब्बल सिंह की विशेष भूमिका रही है।

बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना पुरोला पर धारा-60/72 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

नाम पता अभियुक्त– सुदर्शन परमार पुत्र स्व0 अतर सिंह निवासी ग्राम राना, थाना बड़कोट,उत्तरकाशी उम्र-38 वर्ष।

बरामद माल- 220 पव्वे(करीब 5 पेटी) अवैध अंग्रेजी शराब सोलमेट ब्लू (कीमत करीब रु0 57,000 /-)

पुलिस टीम।
1-उ0नि0 रतन सिंह बिष्ट- प्रभारी चौकी डामटा
2-अ0उ0नि0 अमर सिंह
3-हे0का0 अब्बल सिंह
4-हे0का0 उपेन्द्र भंडारी
5-का0 कुलवीर भंडारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button