FeaturedUttarakhand News

भूलेख डाटा एंट्री ऑपरेटरों को रघुनाथ सिंह नेगी ने दिलाया न्याय का भरोसा, बोले, कर्मचारियों के हक की लड़ाई लड़ेंगे

दस वर्ष से अधिक समय से सेवाएं दे रहे ऑपरेटरों ने की मुलाकात, समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग को लेकर जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष ने दिया साथ देने का आश्वासन

विकास नगर-तहसीलों और उपतहसीलों में वर्षों से सेवाएं दे रहे भूलेख डाटा एंट्री ऑपरेटरों एवं कंप्यूटर ऑपरेटरों की समान वेतन की मांग को लेकर अब जन संघर्ष मोर्चा ने भी पहल करने का भरोसा दिया है। उत्तराखंड भूलेख डाटा एंट्री ऑपरेटर/कंप्यूटर ऑपरेटर संघ के पदाधिकारियों ने जन संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष एवं पूर्व जीएमवीएन उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। अब तक किए प्रयासों के लिए आभार जताया।

मुलाकात के दौरान संघ पदाधिकारियों ने बताया कि प्रदेश की विभिन्न तहसीलों और उपतहसीलों में ऑपरेटर वर्ष 2005-06 से लगातार सेवाएं दे रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें समान कार्य के लिए समान वेतन का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने शासनादेशों का हवाला देते हुए उपनल कर्मचारियों की तर्ज पर दस वर्ष की सेवा पूरी कर चुके ऑपरेटरों को समकक्ष मानदेय एवं वेतन व्यवस्था का लाभ दिलाने की मांग रखी।

नेगी ने दिया संघर्ष का भरोसा

रघुनाथ सिंह नेगी ने कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उन्हें न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि कर्मचारियों के जायज हक की लड़ाई में जन संघर्ष मोर्चा उनके साथ खड़ा रहेगा और इस मामले को शासन-प्रशासन के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा।

शासनादेशों के आधार पर रखी मांग

संघ की ओर से प्रदेश अध्यक्ष दीप चंद्र पाण्डेय ने इस संबंध में नेगी को लिखित पत्र भी सौंपा। पत्र में 9 जून 2016 और 3 फरवरी 2026 के शासनादेशों का हवाला देते हुए कहा गया है कि दस वर्ष की सेवा पूरी कर चुके उपनल कर्मचारियों के लिए समान कार्य-समान वेतन की व्यवस्था की गई है। ऐसे में लंबे समय से राजस्व विभाग में काम कर रहे भूलेख ऑपरेटरों को भी समान व्यवस्था का लाभ मिलना चाहिए।

कर्मचारियों को उम्मीद है कि जन संघर्ष मोर्चा के हस्तक्षेप से उनकी वर्षों पुरानी मांग को शासन स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा और उन्हें आर्थिक न्याय मिल सकेगा। धन्यवाद ज्ञापित करने वालों में- दीपचंद पांडे, रामलाल, राकेश रावत, लक्ष्मण सिंह रावत, मनोज कुमार, प्रदीप कुमार एवं विनोद जैन मौजूद थे |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button