FeaturedUttarakhand News

बसंत पंचमी पर भगवान शंकर आश्रम ने 20 परिवारों को राशन बांटा।

मसूरी। देवभूमि उत्तराखण्ड में अवस्थित आर्यम इंटरनेशनल फ़ाउंडेशन के तत्त्वावधान में संचालित भगवान शंकर आश्रम द्वारा घोषित माँ अन्नपूर्णा भंडारा कार्ड योजना के अन्तर्गत बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर फ्री राशन वितरण सम्पन्न हुआ। जिसमें क्षेत्र के अतिनिर्धन और वंचित 20 परिवारों को फरवरी माह का मासिक घरेलू राशन वितरित किया गया।

अधिशासी प्रवक्ता माँ यामिनी श्री के अनुसार ट्रस्ट के अध्यक्ष और आश्रम के मुख्य अधिष्ठाता परमप्रज्ञ जगतगुरु प्रोफ़ेसर पुष्पेंद्र कुमार आर्यम जी महाराज के निर्णय के अनुसार आश्रम द्वारा समग्र मानवता के कल्याण हेतु यह अभियान गत मार्च 2020 से संचालित है। आश्रम द्वारा संचालित मुफ़्त भंडारा कार्ड योजना के अंतर्गत आज फरवरी माह का राशन 20 परिवारों को वितरित किया गया। गुरुदेव श्री आर्यम ने इस अवसर पर बताया कि पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक, माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी को देवी सरस्वती का जन्म हुआ था। इसी दिन को बसंत पंचमी के रूप में मनाया जाता है। ऋग्वेद में भगवती सरस्वती का वर्णन करते हुए कहा गया है “प्रणो देवी सरस्वती वाजेभिर्वजिनीवती धीनामणित्रयवतु”। सरस्वती देवी परम चेतना हैं और वे हमारी बुद्धि, प्रज्ञा, और मनोवृत्तियों की रक्षा करती हैं। सरस्वती देवी को ज्ञान, कला, और संगीत की देवी माना जाता है, समाज के विकास ये अहम विषय हैं, ये शुद्ध और शांत वातावरण में परिष्कृत होते हैं। दान पुण्य करके हम समाज का विकास समग्रता के साथ करते हैं। गुरुदेव आर्यम जी महाराज ने बताया कि बसंत पंचमी का दिन कृषि मौसम की शुरुआत का प्रतीक है। इस अवसर पर अन्न का दान करने से हमारे अनेक अज्ञात दोषों से मुक्ति एवं माँ सरस्वती की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इस पावन अवसर पर सभी परिवारों को कंबल भी बांटे गए। भंडारा कार्ड धारक व्यक्तियों को दी जाने वाली सामग्री में सभी वस्तुओं की गुणवत्ता का भी ध्यान रखा जाता है। इन वस्तुओं में 15 किलो गेहूँ का आटा, 10 किलो चावल, 5 किलो चीनी, दो किलो काला चना, दो लीटर सरसों का तेल, चायपत्ती, धनिया पावडर, लाल मिर्च, हल्दी प्रत्येक 250 ग्राम, एक किलो नमक आदि प्रदान किया जाता है। अति निर्बल, बीमार और आने में असमर्थ परिवारों को राशन उनके घरों पर भी पहुँचाया जाता है। बच्चों द्वारा त्याग दिए गए वृद्ध व्यक्तियों ,निराश्रित विधवाओं, बेसहारों के अपंग, बीमार और अत्यंत निर्धन व्यक्तियों के लिए यह भंडारा कार्ड योजना आश्रम की तरफ़ से संचालित है जिसे शीघ्र ही अन्य अनेक स्थानों तक विस्तारित किया जाएगा। राशन वितरण कार्यक्रम में हरीश त्यागी, सोमलता दलाल, अजय त्यागी, प्रीतेश आर्यम, संतोष, सतीश, अरविंद शर्मा, अंजलि सोनकर, रुचि, मोहित बौसारी आदि का सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button