FeaturedUttarakhand News

विश्व वानिकी दिवस पर रैली निकाल वनों की महत्ता के प्रति जागरूक किया।

रिपोर्टर सुमित कंसल मसूरी

विश्व वानिकी दिवस पर रैली निकाल वनों की महत्ता के प्रति जागरूक किया।

मसूरी। विश्व वानिकी दिवस के उपलक्ष में जौनपुर विकासखंड के भद्रीगाड रेंज के अंतर्गत सम्पूर्ण क्षेत्र में वनों की महत्ता को सभी क्षेत्र वासियों तक जागरूकता रैली निकाल कर बताया गया। इस वर्ष विश्व वानिकी दिवस 2022 की थीम वन और सतत उत्पादन तथा खपत है। इसी विषय को ध्यान में रखते हुए नैनो वन का निर्माण किया गया।
भद्रीगाड रेंज में नैनो वन की नींव जुलाई 2020 में प्रभागीय वनाधिकारी मसूरी कहकशा नसीम ने रखी थी।

इस मौके पर भद्रीगाड रेंज अधिकारी मेधावी कीर्ति ने बताया कि नैनो वन एक शोध के तौर पर शुरू किया गया था। यह जापान की पद्धति पर आधारित है। इसका बहुत अच्छा परिणाम सामने आया है। बहुत कम क्षेत्र में कैसे ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाकर उन्हें उपयोग में लाया जाए। इसमें में तरह तरह के पेड़ पौधे एक साथ काम क्षेत्र में लगाए जाते है। यह शोध भद्रीगाड़ रेंज में रेंज अधिकारी मेधावी कीर्ति ने इस क्षेत्र में बंदरों की समस्या को ध्यान में रखते हुए किया था। इसका अच्छा परिणाम देखते हुए अब इसे गांव को चिन्हित कर वाकी गांव में भी किया जाएगा। नैनो वन में कम से कम 50 तरह के पौधे एक छोटे से सैंपल प्लॉट पर लगाए गए, इनका विकास अपने आप में देखने लायक है। महज 2 वर्ष में पौधे में अच्छा विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि इस वानिकी दिवस पर सभी मिलकर कुछ ऐसे कदम उठाएंगे जिससे पर्यावरण के साथ साथ लोगो का भी सतत विकास होगा। भद्रीगाड रेंज में विश्व वानिकी दिवस हर्ष एवं उल्लास से मनाया गया। ग्रामीणों ने भी बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया और वनों की महानता को समझा। भद्रीगाड रेंज की और से एक स्लोगन दिया गया है जौनपुर के नैनबाग की शान। यहां की संस्कृति और ये वृक्ष महान नैनबाग के सभी क्षेत्र वासियों का कहना है हम अपने आप को गौरवांन्वित महसूस करते है क्योंकि हम इस देवभूमि का अखंड हिस्सा है। ये जंगल हमारी संस्कृति और सभ्यता को दर्शाता है। जौनपुर के हित के लिए हम आगे बढ़ कर यहां के जंगलों की रक्षा करेंगे और जंगलों को आग नही लगने देंगे। इस मौके पर आनंद सिंह कंडारी, सुंदर सिंह पंवार, अनीशा पंवार, राजमोहन, सुरेश चंद्र, गिरीश, अर्जुन सिंह कंडारी, रमेश भामोरिया आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button