FeaturedUttarakhand News

समाजवादी पार्टी कार्यालय मे समाजवादी पार्टी के पदाधिकारीयों ने राम मनोहर लोहिया को दी 54 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि।

समाजवादी पार्टी कार्यलय मे डॉo राम मनोहर लोहिया को कार्येकर्ताओं ने दी श्रदांजलि।
देहरादून। आज परेड ग्राउंड स्थित समाजवादी पार्टी कार्यलय मे डॉ राम मनोहर लोहिया की 54 वीं पुण्यतिथि पर श्रदांजलि देकर कार्यकर्ताओ ने याद किया। प्रदेश मगा सचिव अतुल शर्मा ने कहा की लोहिया का जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहा। अतुल शर्मा ने कहा की लोहिया के नाम और आदर्श पर कई राजनितिक दल सक्रिय है। इसके अलावा कई योजनाये संचालित की हो रही हैँ।
23 मार्च 1910 मे जन्मे लोहिया ने पंडित जवाहर लाल नेहरू की सरकार के खिलाफ भी आवाज उठाई, 12 अक्टूबर 1967 को दुनिया से अलविदा कहने वाले लोहिया के ऊपर गाँधी के विचार जिंदा रहे। अतुल शर्मा ने कहा की लोहिया अपनी प्रखर देशभक्ति और तेजस्वी समाजवादी विचारों के कारण आपने समर्थको के साथ ही अपने विरोधियों के माध्य अपार सम्मान हांसिल किया। महासचिव अतुल शर्मा ने कहा कि भाजपा कि सरकार निकाय चुनावो को कराने की देर कर रही है उत्तराखंड मे पालिकाओं का कार्यकाल 2 दिसम्बर को खत्म हो रहा है। परन्तु सरकार अभी तक इन चुनावो की घोषणा तक नहीं की, सुप्रीम कोर्ट ने जसपुर निवासी अनीस की जनहित याचिका पर आपने आदेश मे निर्णय देते हुए कहा की पालिकाओं के कार्यकाल के पांच वार्षिक कार्यकाल समाप्त हेने पर 6 महा पहले चुनाव कराने हेतु चुनावी कार्यक्रम घोषित किये जाते हैँ।
इस श्रदांजलि के दौरान जिलाध्यक्ष ज्योत्स्ना रावत, महानगर अध्यक्ष गुड्डी चौधरी, रमाशंकर यादव,अनामिका जोशी, रघुवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button