Uttarakhand News
देहरादून मे मोबाईल चोरों का आतंक पैदल चल रहे युवक से मोबाईल छीनकर स्कूटी सवार हुए फरार


लेकिन एक छोटा लड़का जोकि पैदल खुड़बुड़े से तिलक रोड़ की तरफ आ रहा है, ये दो लड़के स्कूटी सवार उस लड़के को देखकर वापस आते हैँ,पैदल आ रहा ये लड़का मोबाईल हाथ मे लेकर अपने मोबाईल मे कुछ देखने की कोशिश कर रहा है। तभी दो स्कूटी सवार युवक इस लड़के के हाथ से फोन छीनकर भाग जाते हैँ। मोबाईल पीड़ित लड़का कुछ दूर तक उनके पीछे भी भागता है लेकिन अफसोस की वो दोनों चोर युवक भाग जाते हैँ। लेकिन मानने वाली बात ये है की स्कूटी बिल्कुल साफ दिखाई दे रही है, वीडियो मे लड़को के चहरे भी दिख रहे हैँ लेकिन तीन दिन बाद भी तिलक रोड़ चौकी के हाथ खाली दिखाई दे रहें। सिर्फ पूछताछ के सिवा पुलिस कुछ खास करती दिखाई नहीं दे रही है। हमने जब खुड़बुड़ा चौकी प्रभारी से इस विषय पर जानकारी लेनी चाही तो चौकी प्रभारी ने फोन ना रिसीव ना करते हुए सिर्फ मैसेज कर दिया। लेकिन उसके बाद कोई जवाब नहीं आया। वैसे देहरादून मे बिंदाल और खुड़बड़े क्षेत्र मे देखा जा सकता है कि छोटी छोटी लड़कियां तक पॉलीथिन मे नशा सूंघते हुए देखी जा सकती हैँ,सब कुछ भगवान भरोसे चल रहा है।