FeaturedUttarakhand News

शरणागति यमुना महासू आश्रम हरिपुर के ट्रस्टियों के सदस्यों की बैठक नौरो रिजोट मे व्यास विजय कृष्ण महाराज के सानिध्य में हुई संपन्न

शरणागति यमुना महासू आश्रम हरिपुर के ट्रस्टियों के सदस्यों की बैठक नौरो रिजोट मे व्यास विजय कृष्ण महाराज के सानिध्य में हुई संपन्न

ब्यूरो रिपोर्ट
विकास नगर। शरणागति यमुना महासू आश्रम हरिपुर के ट्रस्टियों के सदस्यों की बैठक नौरो रिजोट मे व्यास विजय कृष्ण महाराज के सानिध्य में संपन्न हुई। बैठक में यमुना तट हरिपुर कालसी में आश्रम निर्माण को लेकर विस्तार से चर्चा वार्ता हुई। आश्रम निर्माण को लेकर अनेक लोगों को व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी भी सौंपी गई।

बैठक में व्यास विजय कृष्ण महाराज ने कहा है कि हरिपुर का प्राचीन वैभव धीरे-धीरे वापस लोट रहा है यहां पर आध्यात्मिक की धारा प्रभावित होगी। यमुना के तट पर अनेक धामों के निर्माण होंगे, साधु संतों के बड़े-बड़े आश्रम होंगे, गौशालाएं होगी, योग और वेदों का अध्ययन होगा जिसके कारण जौनसार बावर का प्रवेश द्वार हरिपुर मे आध्यातम के साथ रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे।उन्होंने कहा है कि यमुना के तट पर कालसी के निकट शरणागति यमुना महासू आश्रम के निर्माण का कार्य कुछ समय बाद प्रारंभ किया जाएगा इसके लिए स्थानीय लोग स्वेच्छा से भूमि दान से लेकर हर प्रकार का सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि आश्रम निर्माण के साथ ही योगशाला गौशाला वेद पाठशाला आदि कवि निर्माण किया जाएगा जिससे स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे।इस अवसर पर आश्रम निर्माण से जुड़ी हुई अनेक व्यवस्थाओं की जिम्मेवारी आश्रम के भक्तगणों को सौंप गई जिसके कारण सभी लोग अपने दायित्व का आश्रम निर्माण में निर्वहन कर इस आध्यात्मिक कार्यों में गति आ सके। बैठक में जौनसार बावर कर्मचारी मंडल के अध्यक्ष रणवीर सिंह तोमर, विधानसभा के पूर्व सूचना अधिकारी भारत चौहान, स्वराज सिंह तोमर, लोक पंचायत जमुना कृष्णा समिति के अध्यक्ष गंभीर सिंह चौहान, लोक पंचायत के सदस्य सतपाल चौहान, गोपाल सिंह तोमर, भाजपा नेता नरेंद्र तोमर, केसर सिंह राय, दीपक शर्मा, रिंकू कनौजिया, आचार्य लकी उनियाल, राकेश भट्ट, अमित चौहान आदि के साथ अनेक लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button