नगर पालिका ने पर्यावरण संरक्षण प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरित किए।
मसूरी। उच्च न्यायालय के निर्देश पर नगर पालिका परिषद ने स्कूली छात्रों के बीच पर्यावरण सरंक्षण को लेकर स्लोगन, निबंध व पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की जिसमें बच्चों ने बहुत ही सुंदर स्लोगन, पोस्टर बनाये व शहर वासियों को पर्यावरण के प्रति जागरूकर रहने का संदेश दिया। वहीं निबंध के माध्यम से अपनी भावनाओं को प्रकट किया।
नगर पालिका सभागार में प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरित किए गये जिसमें पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता व नगर पालिका अधिशासी अधिकारी राजवीर सिंह चौहान ने पुरस्कार वितरित किए। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि नगर पालिका ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं रखी गई जिसका पुरस्कार वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि बच्चों ने बहुत ही संदेश प्रद पोस्टर व स्लोगन बनाये वहीं निबंध के माध्यम से अपनी भावनाओं की अभिव्यक्ति की। उन्होंने कहाकि पर्यावरण संरक्षण के प्रति सभी को जागरूक होना चाहिए, प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करना चाहिए। इस कार्यक्रम का उददेश्य था कि नये बच्चे पर्यावरण के संरक्षण के प्रति जागरूकर रहे व प्लास्टिक का प्रयोग न करें। वहीं पालिका अधिशासी अधिकारी राजवीर सिंह चौहान ने कहा कि उच्च न्यायालय के निर्देश के क्रम में पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतियोगिता आयोजित की गई थी जिसमें मसूरी के नौ स्कूलों ने प्रतिभाग किया जिसका पुरस्कार वितरित किया जा रहा है वहीं स्कूलों से कहा गया है कि हरेला पर्व पर सभी स्कूल नगरपालिका के सहयोग से पौधा रोपण का कार्य करेगे। स्लोगन प्रतियोगिता में आरएन भार्गव इंटर कालेज के संजीव कुमार ने पहला, अमन शाह ने दूसरा व कृष्णा ने तीसरा, पोस्टर प्रतियोगिता में अमित कुमार ने पहला, फैजान ने दूसरा व छत्तर कुमार ने तीसरा, निबंध में देव कुमार ने पहला, अक्षत शाह ने दूसरा व राज कमल ने तीसरा, मसूरी गर्ल्स इंटर कालेज स्लोगन में आरूषि ने पहला, शालिनी ने दूसरा, अंशिका ने तीसरा, पोस्टर में समीक्षा ने पहला, साक्षी ने दूसरा, वंशिका शर्मा ने तीसरा, निबंध में प्राची ने पहला, अंजलि ने दूसरा, अंशिका ने तीसरा, सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कालेज स्लोगन में निसबा ने पहला, मानसी ने दूसरा, इलमा ने तीसरा, पोस्टर में निसबा ने पहला, तानिया ने दूसरा, शालू ने तीसरा, निबंध में शिवानी कैतुरा ने पहला, शिवानी ने दूसरा, मुस्कान कैरवाण ने तीसरा, अटल उत्कृष्ट घनानंद राजकीय इंटर कालेज पोस्टर में मीना व प्रियांशी ने पहला, गगा राणा व सोनाक्षी ने दूसरा, कार्तिक व खशुी रावत ने तीसरा, सेंट क्लेयर्स कानवेंट स्कूल स्लोगन में अंशिका खरोला ने पहला, अवंतिका ने दूसरा, आदित्य ने तीसरा, पोस्टर में सिद्धार्थ ने पहला, हुमैरा ने दूसरा, अक्षय ने तीसरा, निबंध में अरशी ने पहला, कशिश ने दूसरा अंशिका पंवार ने तीसरा, सरस्वती शिशु विद्यामंदिर स्लोगन में लखन ने पहला, प्रीति नेगी ने दूसरा, अस्मिता ने तीसरा, पोसटर में पायल नेगी ने पहला, प्रांजल ने दूसरा, मनेश ने तीसरा, निबंध में साक्षी राणा ने पहला, काजल धनाई ने दूसरा, किरन ने तीसरा, सेंट लारेंस हाई स्कूल स्लोगन में साक्षीत्र आयुष व गौरी ने पहला, बानी, तनिषा व अरमान ने दूसरा, वालिया, मंजला, ईशा, खुशी व शीतल ने तीसरा, पोस्टर में मयंक,सुमित, तनिषा, दीपांशी ने पहला, राधिकार, भूमिका, सौरभ ने ूदसरा अंशिका, सोनिया, अरूण, तुषार ने तीसरा, निबंध में मुस्कान शाह, सौरभ, श्रुति पुंडीर ने पहला, उपेंद्र, कार्तिक ने दूसरा दिया, महक व सोनाक्षी ने तीसरा, सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कालेज स्लोगन में सूरज, हर्ष ने पहला, हिमांशु अनमोल ने दूसरा, हिमंाशु दीपक व देवांश ने तीसरा, पोस्टर में सूरज व हर्ष ने पहला, पीयूष व अनमोल ने दूसरा, दिव्यांशु, राहुल व सेवक राम ने तीसरा, निबंध में गणेश चमोली व आदित्य ने पहला, प्रियांशु व सेवक राम ने दूसरा हिमांशु व देवांश ने तीसरा, निर्मला इंटर कालेज स्लोगन में कंचन ने पहला, बॉबी ने दूसरा, अंशिका ने तीसरा, पोस्टर में निखिल ने पहला, प्रांचल ने दूसरा व शानू ने तीसरा, निबंध में नाजनीन ने पहला, महिमा ने दूसरा आयुषी ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर नगर पालिका स्वास्थ्य निरीक्षक विरेंद्र बिष्ट, कामोद शर्मा आदि विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक मौजूद रहे।