FeaturedUttarakhand News

मोती लाल नेहरू मार्ग पर रोड पुश्ता व आधा दर्जन पेड़ के साथ ढही।

मसूरी। मोती लाल नेहरू मार्ग पर विगत दिनों रोड पर दरार पड़ी थी जिस पर लोक निर्माण विभाग ने दरार को भर दिया लेकिन सुबह अचानक रोड पुश्ते के साथ ढह गयी व करीब आधा दर्जन पेड़ों को भी साथ ले गयी। हालांकि रोड से वाहन निकल रहे हैं।


मोती लाल नेहरू मार्ग पर मॉडन स्कूल के गेट के सामने गत सप्ताह रोड बिना बारिश के दरक गयी व बड़ी बड़ी दरारें पड़ गयी। जिस पर लोक निर्माण विभाग ने दरारों को भर दिया था लेकिन आज सुबह अचानक रोड का दरका हिस्सा पुश्ते के साथ ढह गया व इसके साथ ही आधा दर्जन पेड़ भी ढह गये। बताया जा रहा है कि जहां से रोड दरकी है उसके नीचे पानी का स्रोत था। हालांकि रोड पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित नहीं हो रही है। इस संबंध में जब लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार को फोन किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया वहीं जब अवर अभियंता प्रदीप शाही को फोन किया तो उन्होंने भी फोन नहीं उठाया। वहीं दूसरी ओर नगर पालिका सभासद गीता कुमाई ने बताया कि रोड के ढहने से उस क्षेत्र की जनता से संपर्क किया जिस पर उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को फोन किया व लोक निर्माण विभाग ने तत्काल पुश्ते के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है। उन्होंने तत्काल कार्रवाई करने पर लोनिवि का आभार व्यक्त किया व उम्मीद की कि शीघ्र कार्य पूरा कर जनता को सुविधा मिल जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button