जार्ज एवरेस्ट निवासियों की एसडीएम ने बैठक ले पीडित पक्ष की बात सुनी व समाधान का आश्वासन दिया।
मसूरी। सर जार्ज एवरेस्ट को जाने वोल पार्क रोड पर स्थानीय निवासियों की आवाजाही बंद करने व बैरियर लगाने पर एसडीएम ने पीढित पक्ष के साथ वार्ता की। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
एसडीएम सभागार में आयोजित बैठक में एसडीएम अनामिका ने कहा कि सर जार्ज एवरेस्ट के आस पास रहने वाले लोगों की परेशानी को सुना गया व घर जाने में परेशानी हो रही है जिसकी जांच करवाई जायेगी व उनकी समस्या का समाधान किया जायेगा। इस मामले को प्राथमिकता से लिया जायेगा। इस मौके पर अभय शर्मा ने कहा कि जार्ज एवरेस्ट जाने वाली रोड नगर पालिका की है लेकिन पर्यटन विभाग नहीं आया यह रोड दो सौ साल पुरानी रोड है वहां पर तीस से चालीस लोग प्रभावित है यह रोड क्लाउड एंड तक जाता है रिस्तेदारों को नहीं जाने दिया जाता व पर्यटकों का स्वागत बंदूको से किया जाता है समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जायेगा। जय प्रकाश राणा ने कहा कि यह प्रकरण दो वर्षो स ेचल रहा है आरटीआई की सारी सूचना हमारे पास है बैठक में एसडीएम को बताया कि यह रोड कामन पाथ है लेकिन आज निजी कंपनी ने मार्ग बंद कर दिया व बैरियर लगा अवैध वसूली की जा रही है। एसडीएम से मांग की जो भी इस घोटाले में दोषी पाया जाय उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। भगत सिंह कठैत ने कहा कि एसडीएम ने सारे कागज देखे व उनके भी समझ आया कि गडबड है, लेकिन पर्यटन विभाग नहीं आया पूरा रिकार्ड दिखाया गया एसडीएम ने चार दिन का समय दिया। उम्मीद है रास्ता निकलेगा।