Nirankari News
ओबीसी सर्वेक्षण का प्रशिक्षण दे निर्धारित समय में सर्वे पूरा करने के निर्देश।


इस मौके पर एसडीएम शैलेंद्र नेगी ने आशा कार्यकर्ताओं से कहा कि वे ओबीसी सर्वेक्षण का कार्य पूरी ईमानदारी से करे ताकि कोई गलती न हो। वहीं इसमें किसी के दबाव में न आये व अपना कार्य निष्पक्ष होकर करें। क्यों कि यह सर्वेक्षण होने के बाद इसकी रिपोट अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग व राज्य निर्वाचल अधिकारी को जानी है जहां बारीकी से इसका अध्ययन होगा इसलिए रिपोर्ट व गणना में कोई कमी नहीं होनी चाहिए वहीं यह भी कहा कि अगर इन दिनों कोई परिवार बाहर गया है तो उसको भी सर्वेक्षण में लेना है ताकि कोई छूटे नहीं। इस कार्य के लिए सुपरवाइजर व गणक बनाये गये हैं तथा इसकी हर दिन रिपोर्ट देनी होगी। इस कार्य में नगर पालिका अधिशासी अधिकारी राजेश नैथनी को ओबीसी सर्वेक्षण नोडल अधिकारी एवं कर अधीक्षक नगर पालिका मसूरी विनय प्रताप सिंह को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। इस मौके पर नोडल अधिकारी, सहायक नोडल अधिकारी सहित आशा कार्यकत्रियां मौजूद रही। उन्हांने कहा कि ओबीसी सर्वेक्षण निर्धारित समय तक पूरा किया जाना है इसलिए इसमें कोई कोताही न बरतें।