FeaturedUttarakhand News
एलएनएस क्लब मसूरी तीज उत्सव में रेणू, बबीता, आभा, शालिनी, शीतल व रूचि तीज क्वीन बनी।


कार्यक्रम में अध्यक्ष अर्चना गोयल ने तीज के महत्व पर प्रकाश डाला व बताया कि यह पर्व शिव पार्वती के मिलन का पर्व है। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई वहीं सबसे आकर्षण तीज क्वीन का रहा जिसमें तीन वर्ग रखे गये। जिसमें 45 से 60वर्ष आयुवर्ग में रेणु अग्रवाल व बबीता अग्रवाल तीज क्वीन बनी वहीं दूसरे 60 वर्ष से अधिक वर्ग में आभा अग्रवाल व शालिनी गर्ग तीज क्वीन बनी, वहीं अतिथि वर्ग में चारमिंग लेडी क्वीन शीतल गोयल व गोरगिस लेडी क्वीन रूचि गुप्ता बनी। इस मौके पर एलएनएस अध्यक्ष अर्चना गोयल, सचिव मनीषा गुप्ता, कोषाध्यक्ष रमनजीत कौर, नीना कौर, कमल शर्मा, सहित बडी संख्या में क्लब सदस्यव अतिथि सदस्य मौजूद रहे।