FeaturedUttarakhand News

युवा जागा तो बदलेगा देश आंबेडकर जयंती पर कन्हैया ने दिया बड़ा संदेश”

देहरादून आज 12 क़ो संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर “जय भीम, जय हिंद” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संचार सचिव वैभव वालिया द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में छात्र संगठन NSUI के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार उपस्थित रहे। अपने तीखे और प्रभावशाली संबोधन में उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का दिया हुआ संविधान देश की आत्मा है, लेकिन आज सत्ता में बैठे लोग उसी संविधान की मूल भावना पर लगातार प्रहार कर रहे हैं। उन्होंने कहा सत्ताधारियों के द्वारा नारा तो देश का दिया जा रहा है लेकिन खजाना दोस्त का भरा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में नफरत, असमानता और अन्याय को बढ़ावा दिया जा रहा है, जो बाबा साहेब के सपनों के भारत के बिल्कुल विपरीत है।
उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि देश का युवा चुप न बैठे, बल्कि बाबा साहेब के बताए रास्ते पर चलते हुए अन्याय के खिलाफ खुलकर आवाज उठाए। “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” का मंत्र आज पहले से ज्यादा प्रासंगिक है।
इस अवसर पर उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने केंद्र और राज्य सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि आज आम जनता महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से जूझ रही है, जबकि सरकारें केवल ध्यान भटकाने की राजनीति में लगी हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी बाबा साहेब के संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़कों से लेकर सदन तक संघर्ष करती रहेगी।
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि आज देश में सामाजिक न्याय और बराबरी के सिद्धांतों को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात कर ही देश को सही दिशा में आगे बढ़ाया जा सकता है।
वहीं चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि बाबा साहेब का संविधान हर नागरिक को अधिकार देता है, लेकिन आज उन अधिकारों को सीमित करने की साजिश हो रही है, जिसे कांग्रेस किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देगी।
चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत ने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक न्याय पहुंचाना ही बाबा साहेब के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है, और कांग्रेस पार्टी इसी लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है।
कार्यक्रम के दौरान युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में आयोजक वैभव वालिया ने कन्हैया कुमार का, प्रदेश नेतृत्व का और सम्मेलन में आई हुई देव तुल्य जनता का धन्यवाद और आभार ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में विधायक रवि बहादुर ,युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक, उत्तराखंड NSUI के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी, पूर्व काबिना मंत्री शूरवीर सिंह सजवान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप,अनिल नेगी अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मदनलाल, महानगर अध्यक्ष डॉ जसविंदर गोगी, प्रदेश प्रवक्ता अभिनव थापर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कर्नल राम रतन नेगी, अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष सुलेमान अंसारी, पूर्व विधायक राजकुमार,गौतम नौटियाल, नानक चंद,पीयूष गॉड,आयुष सेमवाल,हेमंत उप्रेती, ललित भद्री,अजय रावत, अमन सिंह, अमन प्रजापति, आलोक मेहता,शहजाद अंसारी, राव नसीम,सी पी सिंह,मोहन काला संजय कनौजिया, उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, युवाओं और आमजन ने भाग लिया और बाबा साहेब के आदर्शों की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया।
अंत में “जय भीम, जय संविधान, जय हिंद” के गगनभेदी नारों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button