FeaturedUttarakhand News

दौड़ प्रतियोगिता में वैष्णवी, ईशा, आरूषि व दुर्गा ने बाजी मारी।

मसूरी। भाजपा मसूरी मंडल ने पुण्य श्लोक अहिल्याबाई होल्कर की तीन सौंवी जयती पर सर्वे के मैदान मंे बालिका दौड़ का आयोजन किया जिसमें विभिन्न स्कूलो के बच्चों ने प्रतिभाग किया।
दौड़ प्रतियेागिता कें 10 वर्ष से कम उम्र बालिका वर्ग में वैष्णवी प्रथम, मिठी द्वितीय व इशिता तीसरे स्थान पर रही। वहीं 14 वर्ष से कम उम्र बालिका दौड में ईशा ने पहला, प्रियांशी ने दूसरा व प्रांचल ने तीसरा स्थान हासिल किया। 17 वर्ष से कम उम्र बालिका दौड़ में बबीता ने पहला, आरूषि ने दूसरा व दिपांशी ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं 19वर्ष से कम उम्र बालिका दौड में दुर्गा ने पहला, अंशिका ने दूसरा व रवीना ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष रजत अग्रवाल, महामंत्री नरेंद्र मेलवान, सलीम अहमद, अवतार कुकरेजा, परविंद रावत, कमल शर्मा, कविता नेगी, अनीता धनाई, कार्यक्रम संयोजक जसोदा शर्मा, उप संयोजक कमला थपलियाल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button