FeaturedUttarakhand News

विकासनगर पुलिस ने चोरी हुये वाहन को 12 घण्टे के अंदर बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल

इलम सिंह चौहान – विकासनगर

विकासनगर पुलिस ने चोरी हुये वाहन को 12 घण्टे के अंदर बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल

विकासनगर कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत नायरा पेट्रोल पंप विकासनगर निवासी मंजू देवी द्वारा थाना विकासनगर में घर के बाहर खड़े किए गए मेक्स वाहन संख्या यूके 11 टी ए – 0092 को किसी अज्ञात द्वारा चोरी किए जाने के संबंध में तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर थाना विकासनगर में अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध अन्तर्गत धारा -303(2)बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कर माल /मुल्जिम की तलाश हेतु उप निरीक्षक बाजार चौकी प्रभारी वैभव गुप्ता के नेतृत्व में टीम गठित कर रवाना किया गया।
उक्त गठित टीम द्वारा 10 जुलाई 2024 को पुल नं0 02 से सम्बन्धित अभियुक्त दिपुल पुत्र मिजान सिंह उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम घणता चकराता जनपद देहरादून को चोरी किये गये वाहन संख्या – UK11TA-0092 MAX के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।
अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया ।
पुलिस टीम उ0नि0 वैभव गुप्ता चौकी प्रभारी बाजार, थाना विकासनगर उ0नि0 संदीप पंवार कोतवाली विकासनगर,कानि0 अनिल सालार कोतवाली विकासनगर ,कानि0 ब्रजपाल कोतवाली विकासनगर देहरादून शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button