FeaturedUttarakhand News

गोल्फ कार्ट संचालन प्राइवेट कंपनी को देने से मजदूरों में उबाल, एसडीएम ने बैठक बुलाई।

मसूरी। मसूरी में गोल्फ कार्ट के संचालन को प्राइवेट ंकंपनी के माध्यम से चलाये जाने का मजदूर संघ लगातार विरोध कर रहा है जिस पर एसडीएम सदर ने मजदूर संघ, होटल एसोसिएशन, एआरटीओ, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी व जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। जिसमें इस संबंध में विस्तार से चर्चा की गई व इसके संचालन में आ रही कठिनाइयों पर चर्चा के साथ सुझाव भी लिए गये।

जिसमें तय किया गया कि अभी तक जिस प्रकार से संचालन मजदूर संघ कर रहा है करता रहेगा, लेकिन बोर्ड के शपथ लेने के बाद नगर पालिका परिषद के साथ बैठक कर जरूरी निर्णय लिए जायेंगे ताकि इसका संचालन सुचारू हो सके।

एसडीएम कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में मजदूर संघ ने जोरदार विरोध किया व कहा कि वह किसी प्राइवेट कंपनी को बर्दास्त नहीं करेंगे, जो भी अनुबंध हो वह पालिका के साथ हो, वहीं जो प्राइवेंट कंपनी वाले 80 प्रतिशत कमीशन ले रहे है उसका भी विरोध किया गया। साथ ही कंपनी वाले अन्य बाहरी लोगों को इसका प्रशिक्षण दे रहे है उसका भी मजदूर संघ ने कडा विरोध किया व कहा कि गोल्फ कार्ट केवल मजदूर संघ के सदस्य ही चलायेंगे। वहीं चेतावनी दी गई कि अगर इस पर न्याय संगत निर्णय नहीं होते तो मसूरी में गोल्फ कार्ट का संचालन बंद कर दिया जायेगा। वहीं बैठक में गोल्फ कार्ट के संचालन में आ रही परेशानियों पर भी चर्चा की गई जिसमें कहा गया कि गोल्फ कार्ट हाईवे पर नहीं चल सकती, वहीं मालरोड व कंपनी बाग जहां साइकिल रिक्शा चलते है वहां पर भी इसका संचालन नहीं किया जायेगा ताकि रिक्शा चालकों की रोजी रोटी प्रभावित न हो, वहीं गोल्फ कार्ट के दुर्घटना होने पर कौन जिम्मेदार होगा, उनका इन्श्योरेंस नही है और किसी के चोट लगने पर मुआवजा कौन देगा, न ही इसके संचालन का आरटीओ से लाइसेंस मिलेगा यह सबसे बड़ी समस्या है। बैठक में यह बात भी आई कि गोल्फ कार्ट व्यावसायिक वाहन नहीं है, इसके बजाय महेंद्रा का ई रिक्शा मजदूर संघ को दिया जाय। इस संबंध में मजदूर संघ के अध्यक्ष रणजीत सिंह चौहान ने कहाकि मजूदर संघ का विरोध प्राइवेट कंपनी के हाथों संचालन देने का है, मजदूर संघ ने 121 रिक्शा संचालकों को रोजगार की बात की है जिसमें 12 विधवा आश्रित को वेंडर जोन में दुकान दी जाय, जो मजदूर साठ साल से अधिक की आयु के हो गये है उनकों एक मुश्त मुआवजा दिया जाय व जो बाकी है उनको गोल्फ कार्ट में समायोजित किया जाय। उन्होेंने कहा कि गोल्फ कार्ट के संचालन पर मजदूर संध आपत्ति कर रहा है व इसके स्थान पर महेंद्रा के ई रिक्शा देने की मांग कर रहा है। साथ ही 80 प्रतिशत कमीशन का भी विरोध कर रहे है। ताकि मालरोड की व्यवस्था बनी रहे। उन्हांेने कहा कि नगर पालिका के गठन के बाद पालिका के साथ बैठक की जायेगी व उसमें अपनी बात रखेंगे ताकि समस्या का समाधान हो सके। इस संबध में एसडीएम सदर हरि गिरी ने कहा कि गोल्फ कार्ट संचालन में कुछ चीजांे को लेकर विरोध था व कंपनी के प्रति भी आक्रोश था जिस पर बैठक बुलाई गई। उन्होंने कहा कि मजदूर संघ की कुछ मांगे पालिका से भी है। उन्होने कहा कि अभी तक जिस तरह संचालन किया जा रहा है उसको जारी रखा जायेगा, व कंपनी के लोग गोल्फ कार्ट नहीं चलायेंगे सभी मजदूर चलायेंगे, वहीं उनकी जो मांगे विस्थापन, व मुआवजे को लेकर है, उनका समाधान पालिका गठन के बाद पालिका के साथ बैठक कर किया जायेगा। वहीं नगर पालिका व परिवहन विभाग तकनीकि परीक्षण करेगा कि अगर कोई दुर्घटना होती है तो उसका हल किस तरह किया जायेगा, इसके लिए जो कमेटी बनी है वह इस संबध में समस्या का समाधान करेगी। बैठक में एआरटीओ राजेंद्र विटारिया, कोतवाल अरंविद चौधरी, उत्तराखंड होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप साहनी, होटल एसोसिएशन मसूरी में महासचिव अजय भार्गव, व्यापार संघ के अध्यक्ष रजत अग्रवाल, महामंत्री जगजीत कुकरेजा, भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, महामंत्री कुशाल राणा, उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी तनमीत मारवाह, टीएक विनय प्रताप सिंह, निर्वाचित सभासद पवन थलवाल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता सहित मजूदर संघ महामंत्री संजय टम्टा, सोबन पंवार, गंभीर पंवार आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button