मसूरी। शहीदे आजम भगत सिंह की 116 वीं जन्म जयंती पर शहर के विभिन्न संगठनों ने इप्टा के नेतृत्व में शहीद भगत सिंह चौक पर एकत्र होकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया व देश की आजादी में उनके योगदान को याद करने के साथ ही युवाओं से उनके बताये रास्ते पर चलने का आहवान किया गया।
शहीद भगत सिंह चौक पर इप्टा के माध्यम से शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई गई। इस मौके पर विभिन्न राजनैतिक दलों, मजदूर संगठनों व सामाजिक संगठनों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर ममता राव ने जनगीत की प्रस्तुति दी व शहीद भगत सिंह के समर्थन में नारेबाजी की। वहीं इप्टा की ओर से एटक के अध्यक्ष आरपी बडोनी ने कहा कि उनकी विचार धारा व सोच थी वह युवाओं को आगे बढाने की थी। उन्होंने कहा कि आज देश की जो स्थित है वह सोचनीय हो गई है क्यों कि लोग भगत सिंह को भूल गये व सांप्रदायिकता की ओर बढ रहे है। उन्होंने युवाओं व देश के बुंद्धिजीवियों का आहवान किया कि वे भगत सिंह के जीवन से सीख लेकर आगे बढे। देश की आजादी में उन्होंने जो योगदान किया उसकी बदौलत देश आजाद हुआ व उनकी विचार धारा को आगे बढाना चाहिए ताकि देश में सामाजिक समरसता पैदा हो सके। इस मौके पर रजत अग्रवाल ने कहाकि भगत सिंह के 116वीं जयंती पर उन्हें याद किया गया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी में उनका योगदान व उनके बलिदान को हमेशा याद रखा जायेगा व उनके जीवन से प्रेरणा लेकर देश को विकास के रास्ते पर आगे ले जायंे। उन्होंने कहा कि भगत सिंह ने छोटी उम्र में आजादी के आंदोलन में कूद कर अग्रेजों की सरकार के जुल्म सहे व हंसते हंसते फांसी का फंदा चूमा। उन्होंने कहा कि वह देश में गरीब वर्ग को समानता देने के लिए प्रयासरत रहे व इसके लिए कार्य किया। इस मौके पर पूर्व विधायक जोत सिंह गुुनसोला, पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, मजदूर संघ के मंत्री देवी गोदियाल, ममता राव, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता आदि ने भी भगत सिंह को देश की आजादी के लिए योगदान को याद करते हुए अपने विचार रखे व आहवान किया कि आज उनके विचारों को जनमानस में फैलाने की जरूरत है। इस मौके पर केदार चौहान, राकेश अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, पालिका सभासद जसोदा शर्मा, दर्शन रावत, सुशील कुमार, भवन निर्माण मजदूर संघ के अध्यक्ष राकेश ठाकुर, राजीव अग्रवाल, सलीम अहमद, रामपाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।