FeaturedUttarakhand News

स्वच्छता सर्वेक्षण 2023- 24 के तहत झड़ीपानी वार्ड में सफाई अभियान चलाया।

स्वच्छता सर्वेक्षण 2023- 24 के तहत झड़ीपानी वार्ड में सफाई अभियान चलाया।

मसूरी। स्वच्छता सर्वेक्षण 2023-24 के अंतर्गत झड़ीपानी वार्ड नंबर एक में नगर पालिका परिषद की ओर से विशेष सफाई अभियान चलाया गया व कूड़ा एकत्र कर आईडीएच स्थित कूडा कलेक्शन सेंटर भेजा गया।
नगर पालिका परिषद ने स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत वार्ड नंबर एक झड़ीपानी क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया।

जिसके तहत रोड के आस पास व नाले खालों मे पड़े प्लास्टिक व अन्य कूड़े को एकत्र किया गया। स्वच्छता अभियान का उददेश्य शहर को स्वच्छ रखना व आम जनता सहित पर्यटकों को जागरूक करना है ताकि वे गंदगी नाले खालों में न फेंके। सफाई अभियान के तहत अभियान में शामिल कर्मियों ने रोड के किनारे पड़े कूड़े सहित नाले खालों में फेंके गये कूड़े को एकत्र किया वहीं जनता को जागरूक भी किया। एकत्र किए गये कूड़े को आईडीएच स्थित कूडा कलेक्शन सेंटर भेजा गया। स्वच्छता अभियान में निरीक्षक वीरेंद्र सिंह बिस्ट, कीन के सुपरवाइजर व सफाई कर्मचारी, नगर पालिका से पर्यावरण मित्र, एवं नेशनल मिशन ऑफ हिमालयन स्ट्डीज की समस्त टीम एवं स्वच्छ सर्वेक्षण की टीम सम्मिलित हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button