पुलिस ने दो नशा तस्कर चरस के साथ किया गिरफ्तार लगभग 80 हजार की कीमत की चरस थी जो पकड़ी गई

थाना सहसपुर
दो नशा तस्कर चरस के साथ गिरफ्तार।
दिनांक 5/6-04-18 की रात्रि में श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया के निर्देशन में जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत श्रीमान पुलिस् अधीक्षक ग्रामीण एवम श्रीमान छेत्रधिकारी विकासनगर के निकट पर्यवेक्षण में थाना सहसपुर पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों आदि का चेकिंग अभियान चलाया गया जिसके फलस्वरूप 02 अभियुक्तगण क्रमशः
1. धर्मेंद्र कुमार व 2. आकिल को अवैध चरस सहित अंतर्गत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में छोटारामपुर से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।
अभियुक्तगण से गहनता से पूछताछ की गई तो इसके द्वारा बताया गया पैसों के लालच में चरस बेचकर पैसा कमाने की बात स्वीकार की गई है , पुछताछ में बताया कि सस्ते दाम पर मिर्जापुर से चरस लाकर सहसपुर एवम आसपास में पढ़ने वाले स्टूडेंट एवम सेलाकुई में काम करने वाले मजदूरों आदि को मोटे दाम में बेचना बताया।
नाम पता अभियुक्तगण:-
1. धर्मेंद्र कुमार पुत्र लालाराम निवासी कुंजलपुर थाना बन्नादेवी (अलीगढ़ ) हाल सेलाकुई थाना सहसपुर देहरादुन उ0प्र0 उम्र 24 वर्ष ( तिरुपति सिलेंडर कंपनी में काम करता है)
2. आकिल पुत्र आशिक निवासी छोटा रामपुर थाना सहसपुर देहरादून उम्र 40 वर्ष ( किराने के दुकान)
बरामदगी:-
1.अभियुक्त धर्मेंद्र से 250 ग्राम चरस । (कीमत करीब ₹ 25,000/-
2. अभियुक्त आकिल से 550 ग्राम चरस( कीमत करीब 55000/-)
कुल बरामद– 800 ग्राम (कीमत ₹ 80 हजार)
आपराधिक इतिहास:-
अभियुक्तगण के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
-अभियुक्तगण को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।।
पुलिस के द्वारा हिंदी मैग्जीन के रिपोट्र सुरेन्द्र दत्त जोशी व गजमफर खान व ईलम सिहं विकासनगर देहरादून उत्तराखंड.।।




