विकासनगर। व्यापार मंडल विकासनगर के अध्यक्ष पद पर चुने जाने की खुशी में Sanjay Gupta को STB Video Factory एवं फिल्म “दिल से दिल तक” की टीम द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान पूरी टीम ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि संजय गुप्ता हमेशा से सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। STB Video Factory और टीम “दिल से दिल तक” को भी उनका निरंतर सहयोग और समर्थन मिलता रहा है।
फिल्म “दिल से दिल तक” के निर्माण में भी Sanjay Gupta ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस अवसर पर उन्होंने फिल्म की पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए फिल्म की सफलता की कामना की।
कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और उपस्थित लोगों ने संजय गुप्ता के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।