FeaturedUttarakhand News

उत्तराखंड में गर्मी से राहत के आसार बारिश का अलर्ट 

इलम सिंह चौहान 

उत्तराखंड में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जनपदों में अगले कुछ दिनों तक बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। खासतौर पर पर्वतीय जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून के अनुसार 28 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं तेज गर्जना, आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि और 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में भी तेज हवाओं और बिजली चमकने की संभावना जताई गई है।

29 मई को देहरादून समेत उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की भी चेतावनी दी है।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी जिलों को सतर्क रहने और आपदा प्रबंधन से जुड़ी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button