FeaturedUttarakhand News
देहरादून,राजपुर रोड़ अंशुल ग्रीन वेली के प्रवीण भारद्वाज के समर्थन मे युकेडी व कांग्रेस ने मेयर गामा व क्षेत्रीय पार्षद संजय नौटियाल का फूंका पुतला।


और जेसीबी से गैर कानूनी तरिके से उनके मकान की दीवार तोड़ी गई थी, जिसमे मेयर गामा, पूर्व सचिव ओमप्रकाश, पूर्व मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, पार्षद संजय नौटियाल, भूपेंद्र कठेत,पार्षद कमल थापा,पार्षद योगेश घाघट,पार्षद राघवेंद्र नाथ, पार्षद चुन्नी लाल, उपरोक्त लोगों ने उनकी विरुद्ध गहरी साजिश एवं दुवेश भावना रखते हुए घटना को अंजाम दिया था। जबकि सोसाइटी की करोड़ो रूपये की जमीनो पर उपरोक्त लोगों ने कब्जा कर रखा है। जबकि एम0डी0डी0ए द्वारा धुवस्तीकरण के आदेश के बाद भी राजनितिक दबाव के कारण कार्यवाही नहीं की गई। भारद्वाज ने बताया की उनके परिवार पर जानलेवा हमले की सीसीटीवी की फुटेज के बाद भी एक भी हमलावर की गिरफ्तारी नहीं की गई, जबकि सभी हमलावर खुलेआम घूम रहे हैँ। भारद्वाज ने कहा की अगर हमलारों की गिरफ्तारी नहीं होती है, और उनके ऊपर धारा 307 नहीं हटाई जाती है तो वो और उनका परिवार महामहिम राष्ट्रपति से इक्षा मृत्यु की मांग करेगा।