FeaturedUttarakhand News

विकासनगर/हरबर्टपुर में सड़कों का निरीक्षण, पैच कार्य 15 दिन में पूरा करने के निर्देश

इलम सिंह चौहान

जिलाधिकारी देहरादून के निर्देश पर विकासनगर एवं हरबर्टपुर के शहरी क्षेत्र की सड़कों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में तहसीलदार विकासनगर, अधिशासी अभियंता निर्माण खंड, लोक निर्माण विभाग देहरादून और अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद विकासनगर मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान हरबर्टपुर आसन बैराज मार्ग, फतेहपुर मार्ग, अस्पताल मार्ग विकासनगर, बाईपास मार्ग सहित अन्य मार्गों पर पैच कार्य का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने कार्य को 15 दिनों के भीतर पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया और संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button