FeaturedUttarakhand News

भाजपा महिला मोर्चा ने संसद में महिला आरक्षण बिल पेश किए जाने पर मिष्ठान वितरित किया।

भाजपा महिला मोर्चा ने संसद में महिला आरक्षण बिल पेश किए जाने पर मिष्ठान वितरित किया।

मसूरी। देश की सर्वोच्च संस्था संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन बिल प्रस्तुत करने पर भाजपा महिला मोर्चा ने खुशी व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री सहित भाजपा नेतृत्व का आभार व्यक्त किया व नारेबाजी के बीच मिष्ठान वितरित किया।


भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताए शहीद भगत सिंह चौक के निकट तिलक लाइब्रेरी प्रांगण में एकत्र हुई व लोक सभा में नारी शक्ति वंदन बिल प्रस्तुत किए जाने पर खुशी व्यक्त करते हुए भाजपा नेतृत्व व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की व मिष्ठान वितरित किया। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा मसूरी मंडल की उपाध्यक्ष गुडडी देवी ने महिला आरंक्षण बिल संसद में पेश किए जाने पर खुशी व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री व भाजपा नेतृत्व का आभार व्यक्त किया व कहा कि आने वाले समय में अब संसद व विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा जो कि इससे पूरे देश की महिलाओं में खुशी है। उन्होंने कहाकि प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी हमेशा से महिलाओं के बारे में सोचते हैं व लगातार महिलाओं के सशक्तिकरण का प्रयास कर रहे है व महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं चला रहे हैं। इस मौके पर महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष व पालिका सभासद जसोदा शर्मा ने कहा कि महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का बिल संसद में लाये जिसके लिए उनका धन्यवाद यह महिलाओं के लिए सौगात है व हमेशा से महिलाओं व बालिकाओं के विकास के लिए योजनाएं शुरू की हैं। इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल के महामंत्री कुशाल राणा ने कहा कि यह ऐतिहासिक दिन है कि नई संसद में पहले ही दिन महिलाओं के आरक्षण का बिल प्रस्तुत किया वहीं कहा कि राज्यसभा में पहले ही बिल पास हो चुका है और अब संसद में पास हो जायेगा। इससे आने वाले समय में केवल बड़े घरों की महिलाए ही चुनाव नहीं लडे़गी बल्कि आम गरीब महिलाएं भी संसद व विधायक का चुनाव लड़ सकेंगी। उन्हांेने प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया व कहाकि शीघ्र ही आने वाले समय में समान नागरिक संहिता का बिल भी पास हो जायेगा। इस मौके पर सुनीता डबराल, अनीता धनाई, गीता जोशी, सोनिया राघव, प्रमिला नेगी, रोशनी रावत, दर्शनी सेमवाल सहित भाजपा उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल, रमेश खंडूरी, विजय बिंदवाल, ओपी थपलियाल, आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button