FeaturedUttarakhand News

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से हाई कोर्ट व सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता व भाजपा के वरिष्ठ नेता ब्रह्म देव झा ने एक औपचारिक भेंट की

दिल्ली 31 अक्टूबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से हाई कोर्ट व सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता व भाजपा के वरिष्ठ नेता ब्रह्म देव झा ने एक औपचारिक भेंट की जिसमें उत्तराखंड में होने वाले 2027 के चुनाव को लेकर चर्चा की ब्रह्म देव झा ने बताया कि उन्होंने नितिन नवीन से चर्चा करते हुए कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी से लंबे समय से जुड़े हुए हैं और भारतीय जनता पार्टी के लिए हमेशा काम किया है व भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास करते आए हैं और देहरादून कैंट विधानसभा से उनकी तैयारी भी है जिस पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन ने उनको आश्वासन दिया कि वह उत्तराखंड और देहरादून की जनता को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ने के लिए कार्य करें एवं चुनाव को लेकर प्रयासरत रहें और जनता के बीच जाकर केंद्र सरकार व मोदी के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें, जिस पर ब्रह्म देव झा ने कहा कि वह हमेशा से भारतीय जनता पार्टी के लिए काम करते आए हैं और करते रहेंगे और मोदी के कार्यों को लेकर जनता के बीच जाएंगे उन्होंने बताया कि वह देहरादून से कैंट विधानसभा से 2027 के चुनाव के लिए तैयारी कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button