FeaturedUttarakhand News
खुडबुडा जीआईसी में 142 छात्रों को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण


कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकगणों सहित कुल 142 प्रतिभागियों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यालय स्तर पर आपदा जोखिम न्यूनीकरण तथा आपात परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया क्षमता का विकास करना रहा।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मास्टर ट्रेनर राजू शाही ने प्रतिभागियों को भूकंप, बाढ़, भूस्खलन, युद्ध, आतंकवाद सहित अन्य आपदाओं के दौरान अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों की जानकारी दी। साथ ही प्राथमिक उपचार, आपातकालीन दूरभाष नंबरों, भूदेव ऐप, सचेत ऐप, सेटेलाइट फोन के उपयोग एवं आपदा प्रबंधन उपकरणों की कार्यप्रणाली पर सैद्धांतिक व व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।