देहरादून। आज 23 जून को काँवली रोड़ लक्ष्मण चौकी ने क्षेत्र मे चलाया किरायेदारों का सत्यापन अभियान, जिसमे चौकी प्रभारी नीरज त्यागी ने बताया की काँवली रोड़ मे आज किरायेदारों का सत्यापन किया गया जिसमे कुल 18 चलान काटे गए
जिसमे 1 लाख अस्सी हजार रूपये जुर्माना वसुला गया। उन्होंने बताया की इसके अलावा अतिक्रमण के खिलाफ भी कार्यवाही करते हुए 10 चालान काटे गए जिसमे 2500 रूपये जुर्माना वसुला गया। इस अभियान के दौरान दरोगा जगदम्बा,एस आई मोहन नेगी,कॉस्टेबल तिगपाल,कॉन्स्टबल शैलेन्द्र कुमार मौजूद रहे।