FeaturedUttarakhand News

दून हॉस्पिटल मे पंजीकरण के लिए लगी लम्बी कतार गर्भवती महिलाओं को कई-कई घंटे लाइन मे खड़े होकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

दून हॉस्पिटल मे पंजीकरण के लिए लगी लम्बी कतार गर्भवती महिलाओं को कई-कई घंटे लाइन मे खड़े होकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
दीपक सैलवान।
देहरादून, उत्तराखंड की राजधानी के दून हॉस्पिटल की तस्वीर है। ये तस्वीर हॉस्पिटल की हालत बयां कर रही है। जबकि हॉस्पिटल की नई बिल्डिंग बनने के बाद समस्या ज्यादा बढ़ गई है।

अगर मरीज ये सोचकर आये की दून हॉस्पिटल मे ईलाज सस्ता और अच्छा होगा तो मरीज घर से निकलने से पहले एक बार ये तस्वीर देख ले ओर घर से ज़ब आएं तो पुरे दिन का समय निकाल कर हॉस्पिटल आएं क्योंकि डॉक्टर को दिखाने के लिए जो पर्ची बनवानी है।

उसको बनाने के लिए आपको लम्बे समय तक लाइन मे खड़े रहना पढ़ सकता है।आप देख सकते हैँ जहाँ सेंकड़ो की संख्या मे लोग लाइन मे खड़े हैँ। वहाँ ना तो मरीजों के लिए पानी की व्यवस्था है

ना ही गर्मी से बचने के लिए पंखे की और बीमारी अपने पैर पसार रही है। उसके लिए भी कोई व्यवस्था नहीं है।एक छोटे से स्पेस मे सेंकड़ो की भीड़ खड़ी रहती है। अब गर्मी शुरू हो रही है। सोच सकते हैँ क्या होगा मरीजों का हाल,जबकि गर्भवती महिलाएं लाइन मे खड़ी होती। महिलाओं को कितनी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ये सोचने की बात है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button