FeaturedUttarakhand News
मंत्री गणेश जोशी ने कार सेवकों को सम्मानित किया।


श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में मंदिर समिति के तत्वाधान में आयोजित सम्मान समारोह में ंमंत्री गणेश जोशी ने कारसेवकों व उनके परिजनों को सम्मानित किया जिसमें अशोक अग्रवाल, राधेश्याम तायल, देवंेद्र मित्तल, रमेश, महेंद्र कुमार, कुवंर सिंह महर, जुगमिदंर दास, डा. हरि मोहन गोयल, त्रिभुवन मित्तल, नंदा, रतन लाल कर्णवाल, खेमचंद गोयल, हरीशचंद्र अग्रवाल, कलम सिंह रावत, अनिल गोयल, टीकम सिंह थलवाल, अनिल गुप्ता आदि शामिल थे। इस मौके पर कार सेवकों ने अपने अनुभव सुनाये व कहा कि उस समय शासन प्रशासन ने उनका व परिवारों का उत्पीड़न किया व जेल में रखा। इस मौके पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रभु राम का मंदिर बनने का मार्ग प्रधानमंत्री का विशेष सहयोग व कार सेवकों को बलिदान, तपस्या है व कई महीनों तक जेल में भूखे प्यासे रहे। इसलिए उन परिवारों व कार सेवकों को सम्मानित किया ताकि उन्हें गौरव का अनुभव हो। अब 22 जनवरी को भगवान राम टैंट से मंदिर में प्रतिष्ठित हो जायेगे। उन्होंने आहवान किया कि राम ंमंदिर प्राण प्रतिष्ठा का लाइव कार्यक्रम देखें। और पूरे देश में खुशी का माहौल है हिंदू हो या मुस्लिम या अन्य धर्म का सभी भगवान राम के मंदिर के उत्सव में प्रतिभाग कर रहे हैं। दो फरवरी को प्रदेश के मुख्यमंत्री पूरे मं़ित्रमंडल को लेकर जा रहे हैं। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने भी कार्यक्रम को संबंोधित किया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, महामंत्री कुशाल राणा, महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता कुमाई, महानगर महिलामोर्चा उपाध्यक्ष पुष्पा पडियार, त्रिभुवन मित्तल, अमित भटट, आर एन माथुर, अनीता सक्सेना, मनोज रेंगवाल, राकेश ठाकुर, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।