FeaturedUttarakhand News

छिबरो पावर हाउस के पास पिकअप वाहन सड़क से 100 मीटर नीचे पहुंच नदी में जा गिरा तीन लोगों की मौके पर ही मौत

UK/चकराता

छिबरो पावर हाउस के पास पिकअप वाहन सड़क से 100 मीटर नीचे पहुंच नदी में जा गिरा तीन लोगों की मौके पर ही मौत
इलम सिंह चौहान चकराता

कालसी थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटी क्वानू मीनस रोड़ पर छिबरो पावर हाउस के पास एच पी नंबर 08A 5357 पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर राजमार्ग से करीब 100 मीटर नीचे टौंस नदी में पलट गया।

इस दर्दनाक हादसे में तीन व्यक्तियों की मौके पर हुई मौत। मृतकों में कंवर सिंह पुत्र भाग सिंह निवासी सैनाटा नेरूवा, रोहित पुत्र स्व0 विपिन निवासी चौपाल थाना चौपाल, मनमोहन, जबकि एक घायल है जिसका नाम सुशील पुत्र कान्हा सिंह निवासी किलारा थाना नेरवा उम्र 28 वर्ष सभी हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं।

घायल व्यक्ति को चिकित्सा हेतु पीएससी कालसी भेजा गया गया। पुलिस तथा एसडीआरएफ की टीम मौके पर ही मौजूद है जिनके द्वारा समूह को निकालने की कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button