रोटरी ने राष्ट्रीय ब्लाइंड फुटबाल रैफरी शिक्षा नेगी को बीस हजार की सहायता दी।
मसूरी। रोटरी क्लब मसूरी ने ब्लाइंड फुटबाल की राष्ट्रीय रैफरी शिखा नेगी को अंतर्राष्ट्रीय रैफरी क्लीनिक में जाने हेतु बीस हजार की आर्थिक सहायता की है।
रोटरी क्लब मसूरी ने एक कार्यक्रम आयोजित कर राष्ट्रीय ब्लाइंड फुटबाल रैफरी शिक्षा नेगी को आगामी 24सितंबर से कोच्चि केरल में होने वाली अंतर्राष्ट्रीय रैफरी क्लीनिक हेतु बीस हजार का चैक प्रदान कर आर्थिक सहायता दी है। मालूम हो कि शिखा नेगी 10 देशों के इंटर कांटिनेटल टूर्नामेंट से पहले रैफरी क्लीनिक में भाग लेंगी। इस मौके पर शिखा नेगी ने बताया िकवह अभी एम पेड कर रही है। उन्होंने सहायता राशि देने पर रोटरी क्लब के पदाधिकारियों सहित सभी सदस्यों का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वह उत्तराखंड व देश का नाम अपनी मेहनत, लगन से अतर्राष्ट्रीय स्तर पर रौशन करेंगी तथा मसूरी की बेटियों के लिए प्रेेरणा का काम करेंगी। इस मौके पर रोटरी अध्यक्ष फिरोज अली, सचिव नितिन गोयल, मनोरंजन त्रिपाठी, सुरेश अग्रवाल सहित रोटरी सदस्य मौजूद रहे।