FeaturedUttarakhand News
एसडीएम ने मालरोड के कार्याें का निरीक्षण किया।


जिस कारण कार्य में परेशानी हो रही है लेकिन विभागीय अधिकारी मौके पर रह कर अपने कार्य को अंजाम देने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि रोलर चलने के कारण कई लाइनें क्षतिग्रस्त हो रही है। लेकिन यह कार्य रात आठ बजे तक पूरा कर लिया जायेगा व रात को डीबीएम डाल दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि जो भी लाइने पानी, सीवर व अन्य विभागों की क्षतिग्रस्त हो रही है उनके विभागीय अधिकारी लगातार कार्य को पूरा करने में जुटे है व विभागीय अधिकारियों के साथ ही नायब तहसीलदार विनोद तिवारी मौके पर मौजूद है व लगातार कार्यो का निरीक्षण कर रहे है। इस मौके पर जल संस्थान के सहायक अभियंता टीएस रावत, लोनिवि के अपर सहायक अभियंता पुष्पेद्र कुमार, नायब तहसीलदार विनोद तिवारी, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, सतीश ढौडियाल आदि मौजूद रहे।