देहरादून, आज काँवली रोड़ शिवाजी मार्ग वार्ड 24 मे महेश सोनकर ने अपने आवास पर एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमे कांग्रेस मेयर प्रत्याशी वीरेंदर पोखरियाल का स्वागत किया गया।
जिसमे सोनकर समाज ने कांग्रेस प्रत्याशी रविंदर पोखरियाल को समर्थन देने की बात कही, वहीं वीरेंदर पोखरियाल ने बैठक के दौरान सम्बोधित करते है, हुए आश्वासन दिया की अगर नगर निगम मे बोर्ड कांग्रेस का बनता है तो नगर निगम मे के अंतर्गत खाली जगह पड़ी हुई उनका सही इस्तेमाल करते हुए गरीब बच्चो के लिए प्राइमरी स्कूल और लाइब्रेरी बनाने का कार्य नगर निगम बोर्ड के माध्यम से किया जायेगा। इसके अलावा पखरियाल ने कहा की मलिन बस्तीयों को मालिकाना हक देने के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा जायेगा। अगर सरकार प्रस्ताव नहीं मानेगी तो जनता के साथ मिलकर मलिन बस्तीयों के लिए आवाज उठाई जाएगी।
इस बैठक मे पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष ओम प्रकाश सती, महेश सोनकर,राजन सोनकर,विजय सोनकर, विमला देवी,मनोज सोनकर, तारा चंद, सुरजीत सिंह,नवीन कुमार,सुरेश कुमार,घन शाम,संजय शर्मा, दीपक सोनकर,मख्खन सिंह,राजेश सोनकर,मुकेश, शर्मा,राजेश सोनकर,राहुल द्विवेदी,शुभम,जयदीप, करन, वंश, तानू आदि मौजूद रहे।