FeaturedUttarakhand News

जौनसारी भाषा की पहली फ़िल्म मेरे गांव की बाट न्यू उपासना मे हुई रिलीज।

देहरादून। विकास नगर न्यू उपासना मे लगी जौनसारी भाषा मे बनी पहली फ़िल्म मेरे गांव की बाट अनुज जोशी के निर्देशन मे बनी फ़िल्म आज शुक्रवार को विकास नगर के न्यू उपासना सिनेमा मे रिलीज की गई जिसमे दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी जब इस फ़िल्म निर्देशक अनुज जोशी से इस फ़िल्म के बारे मे पूछा गया तो उन्होंने बताया की

जब वो छोटे थे तो उन्होंने न्यू उपासना सिनेमा मे ही पहली फ़िल्म देखी थी तब ही उन्होंने निर्देशक बनने का फेंसला कर लिया था। और उन्होंने टी वी सीरियल से लेकर बॉलीवुड तक बहुत फिल्मो मे डारेक्शन दिया है, अब उन्हें गढ़वाली फ़िल्म मे निर्देशन का मौका मिला। उन्होंने तेरी सों फ़िल्म निर्देशित की और अब जौनसारी भाषा मेरे गांव की बाट फ़िल्म को निर्देशित करने का मौका मिला और आज शुक्रवार को जब मेरे गांव की बाट रिलीज हुई तो दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी, इस फ़िल्म के निर्माता आयुष गोयल ने बताया की इस फ़िल्म की जब उन्होंने स्क्रिप्ट सुनी और समझी तो वो मना नहीं कर पाए, और आज उनकी इस फ़िल्म के रिलीज होने पर दर्शकों का जो प्यार और सहयोग मिला वो बहुत ही ख़ुशी का पल है। इस फ़िल्म के प्रस्तुति के. एस. चौहान द्वारा दी गईं फ़िल्म की लॉन्चिंग के दौरान के एस चौहान मौजूद रहे, के एस चौहान ने अपने बेटे अभिनव चौहान को मुख्य भूमिका मे लॉन्च किया। जबकि फ़िल्म की हीरोइन प्रियंका तोमर को लिया गया।
सिनेमा संचालक सुमित ने बताया की मेरे गांव की बाट फ़िल्म के आज पहले दिन मे ही तीनो शो हॉउस फुल रहे इसके साथ ही शनिवार और रविवार के भी टिकटो की एडवांस बुकिंग जोरो से चल रही है। उन्होंने उम्मीद जताई है की यह फ़िल्म लम्बे समय तक सिनेमा हॉल मे टिकी रहेगी,और क्षेत्रीय भाषा मैं बनी फ़िल्म पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button