FeaturedUttarakhand News

पर्यटक कार खाई में गिरी एक महिला की मौत तीन घायल।

पर्यटक कार खाई में गिरी एक महिला की मौत तीन घायल।

मसूरी। मसूरी के क्लाउड एंड के समीप एक कार अनियंतित्र होकर खाई में जा गिरी जिसमें सवार तीन लोगों को गंभीर चोंटे लगी है वहीं एक महिला को उप जिला चिकित्सालय में मृत घोषित किया गया।
पुलिस को सिटी कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि हाथी पांव जाने वाली रोड़ पर क्लाउड एण्ड के पास एक कार खाई में गिर गयी है। जिसमें पूरा परिवार शामिल था। इस सूचना पर तत्काल थाना मसूरी पुलिस मय आपदा उपकरण के घटनास्थल पर रवाना हुई साथ ही फायर सर्विस मसूरी को भी मौके पर पहुंचने के लिए कहा गया। मौके पर पहुचने पर पाया कि वाहन संख्या डीएल 8सीएएक्स 4114 ईको स्पोर्ट्स हाथी पांव क्लाउड एण्ड रोड़ पर सड़क से करीब 20-25 मीटर खाई में गिरकर पेड़ो पर खतरनाक ढंग से लटकी थी। मसूरी पुलिस व फायर सर्विस मसूरी की टीम द्वारा स्थानीय लोगों की सहायता से त्वरित कार्यवाही करते हुए मय आपदा उपकरणों की सहायता से वाहन के करीब पहुंचकर वाहन में फंसे कुल चार लोगों को जिनमें से एक महिला एक पुरुष व दो बच्चों को निकालकर उपचार हेतु 108 एम्बुलेन्स के माध्यम से सिविल अस्पताल लण्ढौर मसूरी भिजवाया गया। जहां पर डाँक्टरों द्वारा महिला को मृत घोषित कर दिया गया। अन्य लोगों को मामूली चोटें आयी है। मृतक महिला का नाम रूचि जुनेजा 40वर्ष पत्नी मनोज जुनेजा निवासी ब्लाक एन 44 दिल्ली है। वहीं घायलों में मनोज जुनेजा 44वर्ष पुत्र देशराज निवासी ब्लॉक एन 44 दिल्ली, मृदुल 16वर्ष पुत्र मनोज जुनेजा व ईशान 12 वर्ष पुत्र मनोज है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button