FeaturedUttarakhand News

बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार का स्वागत, भ्रष्टाचार के खिलाफ लडाई जारी रहेगी।

बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार का स्वागत, भ्रष्टाचार के खिलाफ लडाई जारी रहेगी।

मसूरी। प्रदेश के बेरोजगारों की लड़ाई लंबे समय से लड़ रहे बॉबीक पंवार का मसूरी पहुंचने पर शहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्किंग प्रांगण में स्वागत किया व शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर शहर कांग्रेस ने प्रदेश में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ लड रहे बॉबी पंवार के आंदोलन का समर्थन किया व पूरा सहयोग का भरोसा दिया।


इस मौके पर बॉबी पंवार ने कहा कि भर्ती घोटाले के आरोपियों को जमानतें मिलना सरकार व जांच एजेंसियों की लापरवाही है, इसी कारण सीबीआई की जांच की मांग कर रहे हैं व पिछले दो सौ दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। उन्हांेने कहा कि बडे बडे परीक्षा माफिया जमानत पर बाहर आ रहे हैं व इसमें सरकार सहयोग कर रही है सरकारी वकील कमजोर पैरवी कर रहे हैं व जांच एजेंसिंया उनकी नस को पकडने में ढील दे रही है। इससे साफ है कि प्रदेश की जांच एजेंसी सरकार के बडे नेताओं व अधिकारियों के इशारों पर कार्य करती है इसलिए भर्ती घोटालेे की श्रेणी लंबी है जो विधानसभा, व सचिवालय व मुख्यमंत्री तक पहुंची हुई है। ऐसे में एसआईटी व एसटीएफ उनके गिरेबान में हाथ डाल पायेगी। इस लिए सीबीआई को इसमें जांच करनी होगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के युवाओं के भविष्य के लिए परीक्षाओं में पारदर्शिता लाने के लिए सीबीआई का न आना सरकार की नाकामी है। उत्तराख्ंाड सेवा चयन आयोग में तो थोडा सुधार आया लेकिन लोक सेवा आयोग में गोपन व अतिगोपन अधिकारियों के पकड़े जाने के बाद भी रत्तीभर जांच नहीं हुई। अगर सरकार नहीं सुन रही तो जनता को सुनना पडेगा व अपने बच्चों के भविष्य के बारे में सोचना पडेगा। उन्होंने कहाकि प्रदेश बनने के बाद चाहे कांग्रेस रही हो या भाजपा दोनों सरकारों में घोटाले हुए है। राजनैतिक दलों की विचारधारा अच्छी हो सकती है लेकिन उनमें गलत लोग है उनके खिलाफ भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने लोकसभा चुनाव लडने पर कहा कि वह लगातार संघर्ष कर रहे हैं लेकिन अभी कांग्रेस में जाने का सवाल नहीं है लेकिन अगर प्रदेश के बुद्धिजीवी चाहते हेै तो इस बारे में सोचा जायेगा क्यो कि सिस्टम में घुसना पडेगा। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि बॉबी पंवार जैसे युवाओं की प्रदेश को जरूरत है क्यो कि वे प्रदेश के युवाओं के हितों बेरोजगारों के हितों व भर्ती व परीक्षाओं में घोटाले का पर्दाफाश करने का आंदोलन कर रहे हैं जिसका कांग्रेस पार्टी समर्थन कर रही है। वह कांग्रेस में आये या नहीं यह उनका निजि निर्णय है। इस मौके पर मेघ सिंह कंडारी, सामाजिक कार्यकर्ता मनीष गौनियाल, छावनी के पूर्व उपाध्यक्ष महेश चंद, नागेंद्र उनियाल, प्रकाश राणा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button