FeaturedUttarakhand News

कांग्रेस पार्टी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय किया कूच संख्या कम लेकिन जोश भरपूर

देहरादून।
आज कांग्रेस ने भाजपा कार्यलय कूच किया, कांग्रेस महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योती रोतेला के नेतृत्व भाजपा कार्यलय कूच का आव्हान किया गया और हरिद्वार रोड़ पर एक स्थान पर सभी कार्येकर्ता एकत्रित हुए और रैली निकाल कर भाजपा प्रदेश कार्यालय रवाना हुए महिला कांग्रेस ने लाल रंग के कपड़े और सर पर और बाजु मे काली पट्टी बांधकर वोट चोर गद्दी छोड़ एवं काले क़ानून के खिलाफ नारेबाजी करते हुए

नेहरू कालोनी फवारा चौक होते हुए भाजपा कार्यालय कूच किया, जहाँ पुलिस द्वारा कुछ दूरी पर ही बेरेकटिंग के साथ लोहे के जाल लगाकर व्यवस्था की गई थी जब रैली बेरेकैटिंग तक पहुंची तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए कार्येकर्ताओं को आगे जाने से रोक लिया जबकि कांग्रेस महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रोतेला ने बताया की पुलिस का दोहरा चेहरा देखने को मिल रहा है जबकि 1 सितंबर को भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय पर धावा बोला तो पुलिस वहाँ कमजोर दिखाई दी और भाजपा के कार्येकर्ताओ को रोकने मे विफल रही, लेकिन आज पुलिस की व्यवस्था इतनी मजबूत थी जैसे विधानसभा सत्र चल रहा हो ज्योति रोतेला ने कहा की देश भर मे बेटियों का अपमान किया जा रहा लेकिन सरकार खामोश बैठी, रैली मे पहुंचे पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत धरने पर बैठ गए और सरकार के खिलाफ नारे बाजी करतें हुए पत्रकारों से वार्ता की उन्होंने कहा की उत्तराखंड मे भाजपा सरकार मे बेटियों का लगातार अपमान किया जा रहा है जैसे अंकिता भंडारी को मौत के घाट उतर दिया गया ऋषिकेश मे ना बालिग़ बेटी की असमत लूट ली गई और प्रदेश मे आये दिन कोई ना कोई हादसा हो रहा लेकिन सरकार कोई कार्यवाही नहीं कर रही है और उन बेटियों को न्याय नहीं मिल पा रहा है।
प्रदर्शन के दौरान हरक सिंह रावत,ज्योति रोतेला,आशा डॉबरियाल शर्मा,पार्षद रोबिन त्यागी,एन एस यू आई अध्यक्ष विकास नेगी,युवा प्रदेश उपाध्यक्ष विनय प्रसाद भट्ट (बंटू,) विजय चौहान,विनोद चौहान,प्रवक्ता शिशपाल सिंह बिष्ट,पुष्पा पँवार,ने बेरेकैटिंग पर चढ़कर हाथो मे हांडी लेकर चढ़ गए जिसमे गोबर भरा था, ज्योति रोतेला ने कहा की ये हांडी मे गोबर भरकर ये मैसेज देने का प्रयास किया की ये गोबर भक्तो के लिए है। लेकिन रैली मे भीड़ कम लेकिन जोश भरपूर दिखाई दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button