FeaturedUttarakhand News
सहसपुर में बाबा साहब की मूर्ति से छेड़छाड़, पांचवीं बार असामाजिक तत्वों की हरकत से आक्रोश


सूचना मिलते ही सहसपुर विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष जॉय बर्सवाल अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्राम प्रधान तजम्मूल हुसैन को फोन पर घटना की जानकारी दी और नयागांव पेलियो चौकी प्रभारी से मिलकर निष्पक्ष जांच की मांग की। साथ ही दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई गई।
जॉय बर्सवाल ने कहा कि शांतिप्रिय सहसपुर क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं और ऐसे तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने ग्राम पंचायत स्तर पर तत्काल नई मूर्ति स्थापित करने, स्थल पर CCTV कैमरे लगाने और क्षेत्र का सौंदर्यकरण कराने की भी मांग की।