FeaturedUttarakhand News

जैकी फुटबाल प्रतियोगिता में वाइनबर्ग एवं हेंपटन कोर्ट ने मैच जीते।

जैकी फुटबाल प्रतियोगिता में वाइनबर्ग एवं हेंपटन कोर्ट ने मैच जीते।

मसूरी। सेंट जॉर्ज कॉलेज मसूरी में खेली जा रही जैकी मैमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के तहत खेले गये मैचों में हेंपटन कोर्ट, वायनबर्ग ऐलन स्कूल ने अपने मैच जीत कर प्रतियोगिता में बनाये रखा।
सेंट जार्ज कालेज के मैदान में आयोजित जैकी फुटबाल प्रतियोगिता में पहला मैच मसूरी ब्वाइज एंड गर्ल्स स्कूल व हेंपटन कोर्ट स्कूल के बीच खेला गया जिसमें हेंपटन कोर्ट स्कूल ने मसूरी ब्वाइज एंड गर्ल्स स्कूल को 3-0 से हराया। वहीं दूसरे मैच में आर्यन स्कूल देहरादून व मसूरी पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया जिसमें दोनों टीमों ने एक- एक गोल किया व मैच ड्रा रहा। तीसरा मैच वायनबर्ग एलन स्कूल बी एवं द ओएसिस स्कूल के बीच खेला गया जिसमें वायनबर्ग एलन स्कूल बी ने मैच 7-1 से जीत लिया। इस मौके पर प्रधानाचार्य ब्रदर जोसफ एम जोसफ, उप-प्रधानाचार्य ब्रदर शाजू थॉमस, ब्रदर सुपीरियर एवं स्पोर्टस सचिव पीयू जॉर्ज सेंट जार्ज कॉलेज मसूरी, स्पोर्टस को-ऑर्डिनेटर आनंद थापा, कलम सिंह बर्थवाल, भवनेश नेगी व स्पोर्टस डिपार्टमेंट के सभी सदस्य उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका ं महेंद्र सिंह रावत, पुष्कर गुंसाई, जीवन सिंह बिष्ट, रोहन चमोली, सतीश चंद्र, एस पी जोशी व सुशांत आले ने भूमिका निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button