FeaturedUttarakhand News

प्रीतम सिंह के नेतृत्व मे कैंट विधानसभा क्षेत्र निकली न्याय यात्रा

दीपक सैलवान।

प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कैंट और धर्मपुर में निकली उत्तराखंड न्याय यात्रा, जनहित के मुद्दों पर कांग्रेस ने बुलंद की आवाज

देहरादून, 25 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड में बढ़ते महिला अत्याचार, बेरोजगारी, पेपर लीक, भ्रष्टाचार, महंगाई और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने रविवार को देहरादून कैंट और धर्मपुर विधानसभा क्षेत्रों में “वोट बचाओ–देश बचाओ, उत्तराखंड न्याय यात्रा” निकाली। उत्तराखंड कांग्रेस चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह के नेतृत्व में निकाली गई यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जनहित से जुड़े मुद्दों पर आवाज बुलंद की।

कैंट विधानसभा क्षेत्र में न्याय यात्रा बिंदाल पुल से शुरू होकर चौधरी फार्म हाउस में संपन्न हुई। वहीं धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में यात्रा करगी चौक से शुरू होकर वृंदा गार्डन वेडिंग पॉइंट में संपन्न हुई। दोनों क्षेत्रों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महिला सुरक्षा, युवाओं को रोजगार, भ्रष्टाचार पर अंकुश, महंगाई से राहत तथा किसान, मजदूर और आम जनता के अधिकारों की रक्षा की मांग उठाई।

यात्रा के दौरान कांग्रेस चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि उत्तराखंड न्याय यात्रा केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रदेश की जनता के अधिकार, सम्मान और न्याय की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का युवा रोजगार के लिए भटक रहा है और भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं ने युवाओं के भविष्य पर सवाल खड़े किए हैं। वहीं महिलाएं सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं तथा महंगाई और भ्रष्टाचार ने आम आदमी की मुश्किलें बढ़ाई हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता की आवाज को मजबूती से उठाने और सरकार को उसकी जिम्मेदारियों का एहसास कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उत्तराखंड का निर्माण लंबे जनसंघर्ष और आंदोलन के बाद हुआ है। कांग्रेस प्रदेश की अस्मिता, युवाओं के भविष्य, महिलाओं के सम्मान और आम जनता के अधिकारों के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं होने देगी।

उत्तराखंड कांग्रेस सह-प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि न्याय यात्रा के माध्यम से कांग्रेस जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुन रही है और उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार और महिलाओं के विरुद्ध अपराध जैसे गंभीर मुद्दों पर सरकार को जवाब देना चाहिए।

उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनता के बीच पहुंचने और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष को और तेज करने का आह्वान किया।

महानगर कांग्रेस कमेटी देहरादून के अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि प्रीतम सिंह के नेतृत्व में आयोजित उत्तराखंड न्याय यात्रा ने कैंट और धर्मपुर विधानसभा क्षेत्रों में जनसमस्याओं को लेकर जन-जागरण का काम किया है। दोनों क्षेत्रों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ भागीदारी की और जनता के हक, सम्मान तथा न्याय की आवाज को बुलंद किया।

उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई, पेपर लीक, भ्रष्टाचार और महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों पर सरकार की जवाबदेही तय होनी चाहिए। कांग्रेस का उद्देश्य केवल समस्याएं उठाना नहीं, बल्कि जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करना भी है। उन्होंने कहा कि “न्याय, विकास और जनहित” के संकल्प के साथ कांग्रेस का संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

न्याय यात्रा में पूर्व विधायक जोत सिंह घनसोला, जिला प्रभारी विजय घनसोला, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, लालचंद शर्मा, ज्योति रौतेला, वैभव वालिया, अभिनव थापर, संजय शर्मा, नवीन जोशी, संग्राम सिंह, रितेश छेत्री, जगदीश धीमन, याकूब सिद्दीकी, हरि प्रसाद भट्ट, संदीप चमोली, रमेश मंगू, सुरेंद्र रंगढ़, ओम प्रकाश सती, ललित बद्री, वीरेंद्र पंवार, राजेश पुंढिर, जितेंद्र तनेजा और राजीव प्रजापति सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button