FeaturedUttarakhand News

करीब 100 साल पुराने हनुमान चौक पीपल मंडी बाजार में शौचालय सुविधा शुरू

देहरादून, 22 अक्टूबर 2026 शहर के ऐतिहासिक और करीब 100 वर्ष पुराने हनुमान चौक पीपल मंडी बाजार में लंबे समय से चली आ रही शौचालय की समस्या का समाधान हो गया है। व्यापारियों, क्षेत्रीय पार्षद और हनुमान चौक पीपल मंडी दुकानदार समिति के सामूहिक प्रयासों से नवनिर्मित शौचालय का गुरुवार को विधिवत शुभारंभ किया गया।

शौचालय की सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण बाजार के दुकानदारों के साथ ही खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता था। नई सुविधा शुरू होने से व्यापारियों और आमजन को राहत मिलने की उम्मीद है।

शुभारंभ अवसर पर समिति पदाधिकारियों ने कहा कि व्यापारियों की एकजुटता और सामूहिक प्रयासों से बाजार की समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। समिति की ओर से भविष्य में भी व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और बाजार के विकास के लिए प्रयास जारी रखने की बात कही गई।

इस अवसर पर हनुमान चौक पीपल मंडी दुकानदार समिति के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, सुनील गर्ग, महामंत्री मनीष तोमर, कोषाध्यक्ष मोहित रघुवंशी, लक्की गर्ग और महेंद्र महावर सहित समिति के अन्य पदाधिकारी, व्यापारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

समिति ने शौचालय निर्माण में सहयोग देने वाले सभी व्यापारियों और संबंधित लोगों का आभार व्यक्त किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button